Skip to main content

सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने पदाधिकारियों को लिखा पत्र पाकिस्तान से लौटी गीता के परिजनों की जिले में हो रही तलाश ..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में भी गीता की तलाश के लिए अनुमंडल पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं  सभी थानाध्यक्षों को सामाजिक सुरक्षा  कोषांग के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह ने पत्र लिखकर गीता के परिजनों की तलाश में मदद करने की बात कही है. पाकिस्तान से लौटी गीता आज इंदौर के निश्शक्तता छात्रावास में गुमनामी की जिंदगी जी रही है. एक समय ऐसा भी था जब  गीता मीडिया की सुर्खियों में थी. हालांकि, गीता के परिजनों की तलाश की दिशा में एक बार फिर से तेजी दी गई है. 

दरअसल, पाकिस्तान से भारत वापस आई मूकबधिर दिव्यांग युवती गीता की जन्मस्थली तथा उसके माता-पिता की तलाश को लेकर बिहार राज्य निश्शक्तता आयुक्त डॉ. शिवाजी कुमार ने राज्य के तमाम जिला पदाधिकारियों से लेकर अन्य अधिकारियों को उसके मूल गृह स्थान व माता-पिता को खोजने में सहयोग का अनुरोध किया था. जिसके आलोक में बक्सर में भी उसके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी गई. निश्शक्तता आयुक्त ने इसके साथ ही दो अन्य मूकबधिर दिव्यांग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करने को कहा है.  बताया जा रहा है कि यह लोग यह बताते हैं कि उनके  गांव के  आस पास रेलवे स्टेशन भी है इसलिए रेलवे स्टेशन के समीप के गांव से जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है.

गांव के मंदिर में विराजमान है देवी मां की विशाल मूर्ति

बीते 20 जुलाई से मध्य प्रदेश इंदौर में संचालित संस्था आनंद सर्विस सोसायटी में गीता को रखा गया है. संस्था की सचिव ज्ञानेंद्र मोनिका पुरोहित ने राज्य निश्शक्तता आयुक्त को प्रेषित पत्र में कहा है कि 17-18 वर्ष पूर्व भारत से भटकते हुए पाकिस्तान पहुंच गई गीता के अनुसार उसका लोकेशन बिहार और झारखंड प्रतीत होता है. वह इशारों में बताती है कि उसकी मां उसके जैसी ही दिखती है तथा वह कुल 5 भाई-बहन है. उसके पिता कृषि कार्य करते हैं और घर के पास रेलवे स्टेशन है. उसके गांव में एक मंदिर भी है, जिसमें देवी मां की विशाल मूर्ति विराजमान है. मंदिर के पास ही नदी प्रवाहित होने की बात इशारों में गीता बताती है. उसके अनुसार बचपन में फिल्म की शूटिग के दौरान अमरीश पुरी से उसकी मुलाकात भी हुई थी.

दो अन्य मूक बधिर के ठिकाने की तलाश

27 वर्ष की कमलजीत भगत पूरन सिंह मूक बधिर विद्यालय पिगलवाड़ा में रह रही है. बताती है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व गुम हो कर वह अमृतसर पहुंच गई थी. उसे बचपन का नाम भी याद नहीं. कमलजीत (बदला नाम) के मुताबिक वह मुस्लिम समाज से आती है और उसकी मां और पांच बहनें भी मूकबधिर है. उसके पिता गाय और बैल की फेरी करते थे. एक अन्य 20 वर्ष के मूक बधिर बालक के भी माता पिता की तलाश में सहयोग की अपेक्षा जताई गई है. यह युवक 13 वर्ष की उम्र में गुम हुआ था.

इन्हें भी लिखा गया पत्र:

निश्शक्तता आयुक्त ने राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों के अलावा जिला सामाजिक सुरक्षा सह दिव्यांग जन सशक्तीकरण कोषांग के सहायक निदेशक, बुनियाद केंद्र और जीविका के जिला प्रबंधक, दिव्यांगता परिक्षेत्र में कार्यरत सभी निबंधित स्वयंसेवी संस्थान, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि, दिव्यांग जन के कल्याण हेतु स्वयंसेवकों, दिव्यांग जन अभिभावक समूह तथा विविध स्तरीय दिव्यांग जन समूह से गीता सहित उन तीनों मूक बधिर बच्चों के माता-पिता के ठिकाने को ढूंढने में सहयोग का अनुरोध किया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19