Skip to main content

कलयुगी पिता पर अपनी दो नाबालिग पुत्रियों के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप, प्राथमिकी दर्ज..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शर्म से सर को झुका देने वाला एक मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है. मामला ऐसा है कि सुनकर भी लोगों का सर शर्म से झुक जाएगा. एक कलयुगी पिता के द्वारा अपनी ही दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों पुत्रियां अभी नाबालिग हैं. 

इस संदर्भ में मां के बयान पर महिला थाना में दोनों बेटियों के पिता के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है. लेकिन, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का है. मामले में महिला थानाध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि पिता पर अपने ही दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. 

मामले में पीड़ित लड़कियों की मां के अनुसार बताया गया है कि यह क्रम पिछले 6 माह से चला आ रहा है. इस बीच पिता की क्रूरता और आए दिन बढ़ते अत्याचार के बाद बेटियों की मां ने पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला लिया. इसी निर्णय के साथ बेटियों की मां कृष्णाब्रह्म थाना पहुंच गई. थाना पहुंचने के पश्चात बेटियों की मां ने थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय को पूरी बात बताई. पूरे मामले को सुनने के बाद थानाध्यक्ष भी हतप्रभ रह गए. 

उन्होंने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया. आरोपी पिता को हिरासत में लेने के पश्चात बेटियों के मां को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए महिला थाना भेज दिया. देर शाम महिला थाना पहुंची बेटियों की मां एवं पीड़िता के बयान पर महिला पुलिस द्वारा आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को दोनों बच्चियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी. जिसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि 6 माह पूर्व बेटियों की मां सरस्वती पूजा में अपने किसी रिश्तेदार के यहां पटना गई थी. इसी दौरान कलयुगी पिता के द्वारा घर पर पत्नी के ना होने का फायदा उठाकर अपनी दो बेटियों के साथ इस कुकर्म को अंजाम दिया गया. मां के आने के पश्चात पीड़ित दोनों बेटियों ने मां से सारी बातें बताई. लेकिन, लोक लाज के डर से मां ने उस वक्त मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी. हालांकि, पिता की रवैया को देखते हुए अंततः मामले की सूचना पुलिस को देनी पड़ी. उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चियों की मां के द्वारा बताया गया है कि दोनों बच्चियों एवं मां को आरोपी पिता के द्वारा गाली गलौज और गंदी भाषा का प्रयोग कर प्रताड़ित किया जा रहा था. जिससे तंग आकर उन्होंने पुलिस को जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया. मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19