एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नया भोजपुर थाना क्षेत्र के नवाडेरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में मारपीट कर रहे दोनों पक्ष के लोग आपस में पाटीदार हैं. दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद में विगत कई दिनों से मारपीट का मामला चला रहा है. बुधवार को मारपीट का यह मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के नवाडेरा गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट के घटना को अंजाम दिया गया. जिस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई.
उन्होंने बताया कि नंद जी यादव एवं श्याम बिहारी यादव के द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराया गया. दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पक्षों के कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिसमें रामकुमार यादव, केश्वर यादव राम, बिहारी यादव, मुटन यादव, नंदजी सिंह, छठ्ठु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि बहुत ही पुरानी जमीनी विवाद है. जिसमें दोनों पक्ष के लोगों के बीच खानदानी जमीन का बंटवारा पूर्व में ही हो चुका है. जिसमें एक पक्ष को गांव में तथा दूसरे पक्ष को नवाडेरा के समीप रोड पर जमीन में हिस्सा मिली. अब जिन लोगों को गांव में जमीन मिला है. उन लोगों का कहना है कि हमें भी रोड पर ही जमीन चाहिए. जबकि पूर्व में दोनों पक्षों के बीच खानदानी जमीन की बटवारा हो चुकी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फोरलेन के निर्माण के बाद सरकार के तरफ से मिलने वाली भारी भरकम मुआवजे को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों के बीच में लोग हो गया है. इसी के कारण बार-बार विवाद खड़ा किया जा रहा है.


Comments
Post a Comment