Skip to main content

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जगनारायण त्रिवेदी के जयंती पर आयोजित किया गया श्रद्धांजलि सभा..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: 20 अगस्त को स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जग नारायण त्रिवेदी जी के 96 वीं जन्म जयंती के अवसर पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन के अध्यक्षता में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में स्व. राजीव गांधी  एवं स्व.पंडित जगनारायण त्रिवेदी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया. जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के युवा नेतृत्व और युगांतकारी विजन ने भारत को तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर स्थापित किया. राजीव गांधी के असमय निधन से रिक्त हुआ स्थान आज तक भर नहीं सका. पंडित जगनारायण त्रिवेदी जी की चर्चा करते हुए तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि राजनीतिक मनीषी पंडित जग नारायण त्रिवेदी बक्सर के राजनीति के अजातशत्रु थे. बिना किसी भेदभाव के सब की सेवा करने वाले पंडित जगनरायण त्रिवेदी एक संत थे. उनके आचरण हमें आज तक प्रभावित करते हैं. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत बक्सर के कृतपुरा गंगा घाट पर अवस्थित राजीव रत्न गांधी स्मृति उद्यान के प्रांगण में स्व. राजीव गांधी की आदम कद धातु की प्रतिमा की स्थापना के संकल्प के साथ तथागत हर्षवर्धन के द्वारा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पूर्ण वैदिक विधि से शिलान्यास पूजन कार्यक्रम को संपन्न किया गया. शिलान्यास कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तथागत हर्षवर्धन ने यह घोषणा किया कि इसी वर्ष कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर के दिन स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा.


उपरोक्त कार्यक्रमों में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, रामेश्वर पांडेय, अधिवक्ता राहुल आनंद, धनजी पांडेय, बृजेश पाठक, हारुन खान, साधना पांडेय, अजय तिवारी, करुणानिधि दुबे, चितरंजन प्रसाद मीणा, वीरेंद्र राम, संजय यादव, अंशु तिवारी, राघवेंद्र मिश्रा, श्रीमन राय, लल्लन दुबे, संजय पांडेय, संजय दुबे, शैलेश दुबे, अनुराग राज त्रिवेदी, अजय ओझा, विनायक ओझा, जमाल अंसारी, निरंजन चौहान, मणि शंकर पांडे दीपक यादव निशांत कुमार, दुर्गा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...