Skip to main content

कोविड-19 संक्रमण को लेकर युवा समाजसेवी अजय राय के नेतृत्व में युवाओं ने लोगों को संक्रमण के प्रति किया जागरूक..



- लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क करते हुए बांटे सैकड़ों पीस फेस मास्क.
- नगर के बंधन पटवा रोड में चलाई गई जागरूकता अभियान.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  जिले में कोरोना का ग्राफ नीचे की ओर आने लगा है.  दूसरे शब्दों में कहें तो पिछले दिनों जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा था अब उस पर विराम लगता दिखाई दे रहा है. जो कि डुमरांव समेत पूरे जिले वासियों के लिए अच्छी खबर है. लेकिन, लोगों को  अभी भी  संयम बरतने के साथ-साथ  सुरक्षात्मक उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है. जिसको लेकर युवा समाजसेवी अजय राय एवं अन्य युवाओं के द्वारा कोरोना संक्रमित मामलों का अधिक दंश झेल चुका बंधवा पटवा रोड में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया. जागरूकता अभियान के दौरान दुकानदारों, ग्राहकों एवं अन्य लोगों को युवाओं के द्वारा समानों की खरीद-बिक्री करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन जरूरी तौर पर के साथ ही साफ-सफाई रखने के लिए अपील की गई. युवा समाजसेवी अजय राय एवंं अन्य युवाओं के द्वारा में चलाए गए इस अभियान में प्रत्येक दुकानो के आगे रस्सी से घेराव किया गया तथा लोगों से दूरी बनाकर खरीदारी करनेे की अपील की गई. जागरूकता अभियान के दौरान युवाओं ने हाथों में संदेश लिखे तख्ती केेे माध्यम से दुकानदारों एवं आसपास के लोगों को  सोशल डिस्टेंसिंग एवं मस्त पालने के प्रति  जागरूक किया. युवाओंं के द्वारा अपने हाथों मेंं लिए तख्ती पर 2 गज की दूरी और मास्क जरूरी एवं मास्क नहींं तो समान नहीं जैसे नारे अंकित थे.

 युवा समाजसेवी अजय राय में लोगों से साफ-सफाई को अपनाने के साथ ही अपने आस-पड़ोस को भी साफ-सुधरा रखने का अपील किया. युवाओं ने दुकानों के बाहर जागरूकता संदेश लिखे पोस्टर भी चिपकाए. अजय राय एवं अन्य युवाओं ने दुकानदारो , ग्राहकों सहित अन्य सैकड़ों लोगों को मास्क उपलब्ध कराया तथा घर से बाहर निकलने वक्त मास्क पहनने की आदत डालने की अपील की. अजय राय ने कहा कि हम युवा साथियों के द्वारा अपने पॉकेट मनी से पैसा इकट्ठा कर लोगों के सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए मास्क खरीदकर वितरित किया जा रहा है. बताते चलें कि अजय राय और उनकी टीम द्वारा जब से कोरोनाकाल की शुरुआत हुई है उसी वक्त से जरूरमंदो के बीच राहत सामग्री पहुँचाने एवं उनकी मदद करने के साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव से संबंधित जागरूकता अभियान चलाई जा रही है.

आज के इस जागरूकता अभियान में भोलू सिंह, मनीष सिंह, कुंदन सिंह, प्रमोद खरवार, माही राज, राहुल खरवार , विशाल प्रसाद एवं अन्य युवाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19