Skip to main content

स्टेशन रोड में नाली निर्माण की संरचना को लेकर लोगों में है आक्रोश..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: स्टेशन रोड में  सड़क के चौड़ीकरण के साथ-साथ नाला  निर्माण का भी कार्य कराया जा रहा है. नाला निर्माण के संरचना को लेकर  स्थानीय लोगों में  आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी वर्ष में लूट खसोट का आलम मचा हुआ है. बक्सर जिला प्रशासन के नाक के नीचे हो रहे सड़क और नाला निर्माण में व्यापक अनियमिता से स्थानीय लोगो मे आक्रोश व्याप्त हैं. सड़क निर्माण एजेंसी के मनमानी से लोगों के घरों के निकलने वाले पानी बन्द हो जाने से लोगो मे आक्रोश व्याप्त हो गया है.

बताते चलें कि बक्सर के स्टेशन रोड से रामरेखा घाट तक सड़क और नाला चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है. निर्माण एजेंसी अपने सुविधा अनुरूप लोगो के घरों के सामने सड़क और घरो से तीन फीट ऊपर नाला निर्माण रातोरात करा कर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है. करोड़ो की योजना में नाला निर्माण गहराई की जगह सड़को और मकानों से ऊपर निर्माण कर रहा है. निर्माण एजेंसी के इस रवैया से स्थानीय लोगो के घरों का पानी बाहर निकलना बन्द हो गया है. बरसात के इस मौसम में सड़क और नाला निर्माण की न तो कार्यस्थल पर कोई योजना स्टीमेट लगा है ना ही कोई विभागीय अभियंता या अधिकारी निर्माण कार्य को देखने आते हैं. बक्सर नगर परिषद के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बताते हैं कि सड़क और नाला निर्माण के चल रहे कार्यो में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है. नाला निर्माण लोगो के घरों के पानी निकासी से ऊपर ही निर्माण किया जा रहा है. कोई सुनने या देखने वाला तक नही है. माननीय उच्चतम न्ययालय का निर्देश है कि वर्षो पूर्व बने मकानों के पानी निकासी के लिए नाला को गहराई में एवं सड़क निर्माण भी सड़क के पुराने बेस को हटा कर ही सड़क निर्माण किया जाए. जिससे सड़क और नाला की ऊँचाई मकानों से ऊपर नही हो. नागरिक अधिकार के नियमो का उल्लंघन कर धड़ल्ले से निर्माण कराया जा रहा है. बक्सर स्टेशन रोड में निर्माण एजेंसी की मनमानी को ले कर स्थानीय नागरिकों से आए दिन विवाद हो रहा है. निर्माण स्थल पर कोई भी विभागीय अभियंता नही रहते हैं. जिससे निर्माण एजेंसी की मनमानी अपने चरम पर है. 


बता दे कि स्टेशन रोड में सड़क निर्माण के दौरान नाली का भी निर्माण किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पुरानी नाली खराब हो जाने के कारण यह निर्माण किया जा रहा है. जिससे गजाधर गंज, मुसाफिर गंज, आदर्श नगर व जजेज़ कॉलोनी का पानी सीधे नहर में गिरेगा.

स्टेशन रोड में रेलवे स्टेशन से लेकर मॉडल थाना चौक तक कई जगहों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. ऐसे लोगों के कारण स्टेशन रोड के अम्बेडकर चौक, गजाधर गंज मोहल्ले के समीप तथा स्टेशन परिसर के आस-पास सदैव जाम लगा रहता है. लेकिन, अब जिला पदाधिकारी के द्वारा अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश देने के बाद अतिक्रमण को हटाया जाएगा. वहीं, स्टेशन परिसर के पास रेलवे की बाउंड्री को तोड़कर स्थायी कटरा आदि बनाए जाने का भी प्रस्ताव है. टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है.जल्द ही निर्माण के बाद रोड का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...