एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ते ही जा रहा है. रविवार को जिले में 81 लोगों को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया था. सोमवार को सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि जिले में कुल 53 लोगों को कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है.
सोमवार को संक्रमित पाए गए लोगों में बक्सर के 17, डुमरांव के 7, चौसा के 2, नवानगर के 7, ब्रह्मपुर के 2 चौगाई के 7, सिमरी के 7 राजपुर के 2 एवं इटाढी के 2 लोगों को संक्रमित पाया गया है.
कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा जिले के तमाम लोगों से अपील किया जा रहा है कि गैर जरूरी कार्यों से सड़कों पर ना निकले. सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाए रखें. बेहद जरूरी कार्य से सड़कों पर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से चेहरे पर मास्क पहने. दिन में कई बार हाथों को अच्छी तरह से धोते रहने की आदत को अपनाएं. स्वच्छता ही बचाव है. 2 गज की दूरी एवं मास्क जरूरी के नियम का पालन करें. खुद जागरूक होने के साथ-साथ लोगों को भी संक्रमण के प्रति जागरूक करें.


Comments
Post a Comment