Skip to main content

सीएम ने वीसी के जरिए बस स्टॉप का निर्माण योजना का किया शिलान्यास, जिला परिवहन कार्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से तकरीबन 1 घंटे विलंब से संध्या 6:00 बजे परिवहन विभाग के द्वारा जिले के बक्सर तथा डुमराँव अनुमंडल के ग्रामीण इलाकों में कुल 16 जगहों पर बस स्टॉप का निर्माण किए जाने की योजना का शिलान्यास किया गया. जिला परिवहन कार्यालय में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज रजक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. मौके पर  उत्सवी माहौल में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के 29 लाभुकों को वाहनों की चाबी के साथ अनुदान का चेक भी सौंपा गया. 


मौके पर जानकारी देते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले के दोनों अनुमंडल में कुल 16 स्थानों पर भूमि का चयन कर लिया गया है. तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है. जिसके बाद अब कार्यान्वयन एजेंसी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बनाते हुए उनके दिशानिर्देश में मनरेगा के तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. जिसे 2 माह की तय समयावधि के अंदर पूरा भी कर लिया जाना है. सभी जगह पेयजल की सुविधा तथा यात्रियों के बैठने की बेहतर सुविधा होगी. 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित लाभुकों को वाहनों की चाबियां तथा अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि जिन प्रखंडों के लाभुकों का चयन किया गया है उनमें बक्सर इटाढ़ी, सिमरी, नावानगर, चक्की, ब्रह्मपुर, डुमराँव शामिल है. नई वाहनों की चाबियां पाकर बेरोजगार से रोजगार वाले बन चुके लाभुकों के चेहरों पर काफी खुशी नजर आ रही थी. सभी के वाहनों को प्रशासन के द्वारा गुब्बारों से सजाया गया था. लाभुकों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवहन योजना के माध्यम से रोजगार मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से काफी आत्मबल मिलेगा.
मौके पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक अंजनी कुमार पाठक, नाज़िर देवेंद्र कुमार,  प्रधान लिपिक शिव शंकर प्रसाद, प्रोग्रामर युगल किशोर समेत कई लोग मौजूद थे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19