Skip to main content

बुधवार को जिले में कुल 79 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए सामने, सक्रिय मामले हुए 827..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की सिलसिला जिले में लगातार जारी है. जिले में जांच की प्रक्रिया में तेजी आने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की संख्या में भी वृद्धि हुई है. बताते चलें कि बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना अपडेट के अनुसार जिले में कुल 79 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है. इसी के साथ जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2043 हो गई है.

बुधवार को जारी अपडेट के अनुसार जिले में जो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. उनमें बक्सर सदर प्रखंड के गोलंबर से 1, रामरेखा घाट से , मलहचकिया से 1,हुकहां से 1, डुमरांव प्रखंड में पीएनसी रोड वर्कर 1, एकौनी में 3, अटांव में 3, चौगाई प्रखंड में बंजरिया में 2, ओझा बरांव में 1, गंगौली में 1, फफदर में 1, ब्रह्मपुर प्रखंड में 1, राजपुर प्रखंड में राजपुर से 3, खीरी से 3, भगवानपुर से 1, सिमरी प्रखंड में बलिहार से 2, गायघाट से 1, डुमरी से 14, नवानगर प्रखंड में चकोरा से 1, चाकर से 1, तेतरहर से 1, सोनपा से 1, धवछुआं से 2, सिकरौल से 11, चौसा प्रखंड में चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 1, रामपुर से 2, इटाढी प्रखंड में बड़कागांव से 3, इटाढी से 6, कैथना से 1, कंझरुआ से 5, इंदौर से 3, देवकली से 1, केसठ प्रखंड में 1 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं.

जांच के क्रम में तेजी आने के पश्चात जिस तरह से कोरोनावायरस संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में लोगों को पहले से ज्यादा सतर्कता बरतने एवं सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने की आवश्यकता है. जिला प्रशासन के द्वारा बढ़ते कोरोनावायरस के प्रभाव के मद्देनजर जिले वासियों से लगातार यह अपील किया जा रहा है कि सड़कों पर बेवजह बिना किसी जरूरी कार्य के ना निकले. यदि किसी जरूरी कार्य से सड़कों पर निकले भी तो चेहरे पर फेस मास्क अनिवार्य तौर पर पहने. भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. भीड़ का हिस्सा ना बने. आवश्यकतानुसार दिन में कई बार हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें. ऐसे ही सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोका जा सकता है. कोरोना संक्रमण को हराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए तमाम निर्देशों का अनुपालन करने के साथ-साथ सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर ही कोरोनावायरस संक्रमण पर विजय पाया जा सकता है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...