Skip to main content

जमीन के चंद टुकड़ों के लिए भाई ने भाई को मारी गोली, चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद भी नहीं बचाई जा सकी जान..


एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: नया भोजपुर थाना क्षेत्र के शिवाला के समीप  दक्षिण दिशा में स्थित पुल पर बैठे एक व्यक्ति को गोली मार दी गई.  सूचना प्राप्त होने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आनन-फानन में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का अपने ही भाई के साथ जमीनी विवाद था. जिसमें कथित तौर पर उसके भाई ने उसे गोली मार दी है.

 इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार नया भोजपुर के रहने वाले गणेश यादव उर्फ बूढ़ा यादव यादव गांव के शिवाला के समीप दक्षिण दिशा में एक पुल पर  बैठे हुए थे. उसी दौरान  मुन्ना यादव एवं अन्य कुछ लोगों द्वारा उन्हें पकड़ कर उनके सिर में नजदीक से गोली मार दी गई. गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे तथा खून से लथपथ व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया लेकिन, डुमराँव अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहाँ काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक ने बताया कि सिर में गोली लगने तथा ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि मृतक का अपने भाई के साथ जमीनी विवाद था. दरअसल, मृतक के पिता श्री कृष्ण सिंह ने दो शादियां की थी. दोनों शादियों से उन्हें 2 पुत्र थे. एक पुत्र का नाम गणेश यादव उर्फ बूढा तथा दूसरे का नाम मुन्ना यादव है. मृतक के रिश्तेदार दिनारा थाना क्षेत्र निवासी लिलवछ यादव ने मीडिया कर्मियों को दिए बयान में बताया है कि मृतक के भाई मुन्ना यादव ने उन्हें उस वक्त गोली मार दी जब वह देर शाम गांव के शिवाला के समीप दक्षिण दिशा में स्थित एक पुल पर बैठे हुए थे मुन्ना यादव कई लोगों के साथ वहां पहुंचे तथा बूढ़ा यादव को पकड़ लिया और उन्हें सिर में गोली मार दी इस घटना को अंजाम देने के बाद वह आराम से भाग निकले. घटना के संदर्भ में नया भोजपुर ओपी के थानाध्यक्ष ने बताया है कि पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान के आलोक में तथा घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जा रहा है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19