Skip to main content

सीएम आज करेंगे 16 बस स्टॉप का शिलान्यास, बसों के इंतजार करने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लोग अब आराम से बैठकर अपनी बसों का इंतजार कर सकें तथा बसों के इंतजार करने के दौरान उन्हें मौसम का मार न झेलना पड़े इसकी सारी व्यवस्था अब की जा रही है. बसों के इंतजार करने के दौरान लोगों को ना तो धूप और ना ही वर्षा की मार झेलनी होगी. यह सारा इंतजाम परिवहन विभाग के द्वारा कराया जा रहा है. शीघ्र ही यह योजना धरातल पर होगी.

दरअसल, परिवहन विभाग के द्वारा जिले के बक्सर तथा डुमरांव अनुमंडल के ग्रामीण इलाकों में कुल 16 जगहों पर बस स्टॉप का निर्माण कार्य किए जाने की योजना बनाई गई है. जिसके लिए दोनों अनुमंडल में कुल 16 स्थानों पर भूमि का चयन कर लिया गया है तथा तकनीकी स्वीकृति के पश्चात नक्शा आदि प्राप्त होने के बाद जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कार्यान्वयन एजेंसी बनाया गया है. जिनके दिशा निर्देश के आलोक में मनरेगा के तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश की है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम तकरीबन 4:30 बजे निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे. 

बताया जा रहा है कि जो भी बस स्टॉप बनाए जाएंगे उनका क्षेत्रफल 250 स्क्वायर फीट का होगा जिसमें सभी जरुरी व्यवस्थाएं तथा कुर्सियां आदि लगाए जाने के बाद प्रत्येक बस स्टॉप के निर्माण में 1 लाख 90 हज़ार रुपये का खर्च आएगा. हालांकि, बस स्टॉप बन जाने से यात्रियों को बसों का इंतजार करने में काफी सहूलियत होगी.

बताया जा रहा है निर्माण के लिए नक्शा आदि का स्वरूप हर जगह एक जैसा ही होगा लेकिन, निर्माण एजेंसी को कुछ शर्तों का अनुपालन भी करना होगा, जिनमें योजना स्थल पर योजना से संबंधित पूर्ण विवरण का साइन बोर्ड लगाना. मानक प्राक्कलन के अनुरूप उत्तम गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, कार्यारंभ होने के पूर्व तथा पूर्ण होने के बाद फोटो के साथ अभिलेख रक्षित करना, योजना का रोकड़ पंजी अलग से संधारित करना, अभिलेख संधारित करना तथा कार्य प्रारंभ होने की तिथि से 2 माह के अंदर कार्य पूरा कर लेने की शर्त शामिल है.

इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर का कहना है कि दोनों अनुमंडल में आठ-आठ बस स्टॉप बनाए जाने हैं, जिसके अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा जमीन उपलब्ध करा दी गई है. मुख्यमंत्री के द्वारा वीडियो कॉलिंग से  निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा. जिसके बाद कार्यकारी एजेंसी के द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19