Skip to main content

संपति के विवाद में बहू ने ससुर की ईट पत्थर से कुचलकर करवा दी थी हत्या, पुलिस ने किया हत्याकांड का उद्भेदन..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बीते दिनों कुछ महीने पूर्व एक बुजुर्ग रामसनेही सिंह पिता सोबरन सिंह की हत्या राजपुर थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव में ईट पत्थर से कुचल कर उस वक्त कर दी गई थी. जब बुजुर्ग अपने गांव के बाहर चपरान खंदा में अपने खेत में लगे पंप सेट का रखवाली करने के लिए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच करने घटनास्थल पर खुद एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा पंहुचकर मामले की जांच की. उस मामले की पुलिस के द्वारा उद्भेदन कर ली गई है. वृद्ध की हत्या की साजिश उसके बहू ने संपत्ति के लालच में रची थी. मामले में हत्या के आरोपी सुनिता देवी पति जालिम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सारी जानकारी मीडिया कर्मियो को दी है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठन किया गया था. गठित टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिन्हा थानाध्यक्ष राजपुर, सहायक अवर निरीक्षक अरविंद यादव, महिला सिपाही खुशबू कुमारी एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

 गठित टीम के द्वारा  कड़ी दर कड़ी जोड़ कर  मामले का उद्भेदन  कर लिया गया है. हत्याकांड के इस मामले में मृतक के बहू को  पुलिस ने  हिरासत में लेकर पूछता शुरू किया. पुलिस के पूछताछ में मृतक की बहू ने  अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उसने बताया है कि पैतृक संपत्ति के लिए ऐसा किया गया. मृतक की बहू के द्वारा हत्याकांड मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के पश्चात पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा जेल भेज दिया गया. वहीं, इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस तत्परता से जुटी है. जल्द ही पुलिस के द्वारा इस घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का अनुमान लगाया जा रहा है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19