Skip to main content

डीएम ने जारी किया आदेश प्रातः 6:00 बजे से पूर्वाहन 10:00 बजे तक करना होगा सब्जी, मांस,मछली एवं अंडा की खरीदारी, संध्या काल में नहीं खुलेगी दुकान..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बाजार में आए दिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए भीड़ को नियंत्रित करने हेतु तथा सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने  हेतु डीएम अमन समीर ने फल, सब्जी, माँस, मछली एवं अंडा की दुकान के खुलने के समय में बदलाव करते हुए इन दुकानों के खुलने का समय प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से पूर्वाहन 10:00 तक निर्धारित कर दिया है. यह आदेश कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जा रही लॉकडाउन में आगामी 6 सितंबर तक प्रभावी रहेगा. संध्याकाल में फल, सब्जी, माँस, मछली एवं अंडा की दुकाने स्पष्ट रुप से बंद रहेंगी. इसके अलावा अन्य सभी दुकाने पूर्व से निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे.

जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय अवधि के पूर्व तथा बाद में दुकान संचालन करते हुए पाए जाने पर जुर्माना लगाए जाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. साथ ही साथ दुकानों के संचालन के दौरान सोशल तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा संक्रमण रोधी उपायों का भी पूरी तरह से ख्याल रखना होगा. अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने अनुमंडल स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठक में सभी सदस्यों से इस आदेश की जानकारी साझा करते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया.

*जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मास्क पहनने के लिए किया जाएगा जागरूक:*

जिला सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि डीएम के दिशा-निर्देश के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम में मास्क के उपयोग का दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा इसके साथ ही लोगों को दो गज दूरी तथा नियमित ढंग से साबुन से हाथ धोने के लिए उत्प्रेरित करने हेतु सघन अभियान एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य पूरे जिले में किया जाएगा. जिला पदाधिकारी ने अपने आदेश में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को आगामी 10 दिनों तक सघन माइकिंग कर लोगों को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19