Skip to main content

नगर थाने की पुलिस ने लॉकडाउन में गुप्त सूचना के आधार पर शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉकडाउन के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 125 पेटी बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि लॉकडाउन के दौरान शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर बाईपास मार्ग होते हुए इटाढी के तरफ ले जाने वाले हैं. सूचना को आधार मान नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस  टीम गठित कर बाईपास रोड में पहुंचें और शांति नगर पुल के समीप गुप्त रूप से खड़ा होकर पिकअप वाहन का इंतजार करने लगे. इसी दौरान कुछ समय पश्चात एक पिकअप वाहन सिंडीकेट के तरफ से आती हुई दिखाई दी. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब रोका तो पिकअप चालक एवं एक सवार पिकअप छोड़कर भागने के फिराक में लग गए. जिसे पुलिस के टाइगर मोबाइल के जवानों के द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया. जब पुलिस के द्वारा पिकअप की तलाशी ली गई तो 125 पेटी बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब बरामद करने में सफलता हासिल हुई.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर बाईपास रोड से एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होने के पश्चात उनके नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. जिसमें राकेश कुमार, सुनील कुमार निर्झर, टाइगर मोबाइल के जवान एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाईपास रोड होते हुए इटाढी के तरफ शराब तस्कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर जाने की फिराक में हैं. सूचना को आधार मानकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम बाईपास रोड में पहुंची. जहां कुछ समय पश्चात पुलिस को सिंडिकेट की तरफ से एक पिकअप वाहन आती हुई दिखाई दी. जब पिकअप वाहन को रोका गया तो वाहन का चालक एवं सवार भागने के फिराक में लग गए. जिसे दौड़ाकर टाइगर मोबाइल के जवानों के द्वारा पकड़ लिया गया. पकड़े गए दोनों तस्करों का नाम सनोज कुमार तथा अभिषेक कुमार इटाढी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को 125 पेटी बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब बरामद करने में सफलता हाथ लगी. लॉकडाउन के दौरान बक्सर पुलिस को शराब बरामदगी मामले में यह अब तक की बड़ी सफलता हाथ लगी है. गिरफ्तार दोनों तस्करों एवं बरामद शराब के साथ पिकअप वाहन को जप्त करते हुए नगर थाने की पुलिस थाने पर पहुंची. जहां शराब बरामदगी मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार दोनों तस्करों को जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19