Skip to main content

गोलीबारी की सूचना पर जांच में गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला, सअनी को बंधक बनाकर पीटा..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिकरौल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गोलीबारी एवं मारपीट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के ऊपर असामाजिक तत्वों के द्वारा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. साथ ही साथ एक सहायक अवर निरीक्षक को कैद कर उनके साथ मारपीट करने का भी मामला प्रकाश में आया है. मामले में मिली जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र की पुलिस को संजय चौधरी नामक एक व्यक्ति के द्वारा पहाड़पुर गांव में मारपीट के दौरान गोलीबारी की घटना में 6 लोगों के घायल हो जाने की सूचना दी गई. सूचना को आधार मान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंची. 

जहां पुलिस को सूचना देने वाला संजय चौधरी पहले से मौजूद था. जब पुलिस के द्वारा पूछा गया कि कहां पर गोली चला है और कौन घायल है तो सूचना देने वाले व्यक्ति के द्वारा गोलीबारी एवं घायलों की जानकारी ना देकर उल्टे पुलिस से अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जाना शुरू कर दिया गया. संजय चौधरी नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गांव के जगदंबा सिंह के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है एवं गोलीबारी की गई है. संजय चौधरी के द्वारा जगदंबा सिंह के द्वारा मारपीट करने की बात कहते हुए पुलिस से यह सवाल पूछा जाना शुरू कर दिया कि जगदंबा सिंह ने हमको क्यों मारा. जिस पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने संजय चौधरी से कहा कि यह बात तो आप ही बताएंगे कि जगदंबा सिंह के द्वारा आपके साथ मारपीट क्यों की गई. उसके बाद भी संजय चौधरी पुलिस से यही सवाल दोहराया कि जगदंबा सिंह के द्वारा हमको क्यों मारा गया. थानाध्यक्ष ने कहा लिखित आवेदन दीजिए या पुलिस को बयान दीजिए. आपके लिखित आवेदन या बयान के आधार पर जगदंबा सिंह को गिरफ्तार कर पूछा जाएगा कि जगदंबा सिंह ने आपको क्यों मारा. जिसके बाद संजय चौधरी  पुलिस के ऊपर रौब झाड़ने लगा.

 इन सब बातों के बीच में पुलिस को पूर्व में शराब बरामदगी मामले में जेल गया एक युवक प्रशांत कुमार दिखा. पूर्व में शराब बरामदगी मामले में जेल गए युवक को थानाध्यक्ष ने बुला कर युवक से पूछना शुरू किया कि क्या वह अब शराब के अवैध धंधे को छोड़ चुका है. थानाध्यक्ष के द्वारा प्रशांत को बुलाकर पूछताछ करते हुए देख संजय चौधरी थानाध्यक्ष से उलझ गया और उनसे अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए कहा कि आप होते कौन है इससे पूछताछ करने वाले एवं अभद्र बातें करते हुए अन्य लोगों को पुलिस को मारने के लिए ललकारने लगा. जिस पर स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा संजय चौधरी के द्वारा कहे जाने पर पुलिस के ऊपर  ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया गया. जिसमें सैप के एक जवान समेत अन्य पुलिसकर्मी आंशिक रूप से घायल हो गए. पुलिस के ऊपर ईट पत्थर चलाए जाने के बाद थानाध्यक्ष के द्वारा पुलिस के जवानों के मदद से संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. संजय चौधरी को गिरफ्तार करने के बाद थानाध्यक्ष ने सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव को गिरफ्तार अभियुक्त को गाड़ी में बैठाने के लिए भेजा गया. लेकिन, रास्ते में ही संजय चौधरी के पुत्र एवं भाई ने मिलकर अभियुक्त को छुड़ा लिया साथ ही साथ सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव को घर में कैद कर पिटाई की गई. सहायक अवर निरीक्षक के पिटाई के पश्चात आरोपितों ने उन्हें घर में कैद कर दिया एवं बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए. इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा गांव में छापेमारी कर इस मामले में रंजय चौधरी समेत अन्य तीन चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा इस मामले में पूर्व सरपंच की भी तलाश की जा रही है. जो कि अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...