Skip to main content

कोरोना संक्रमण के खतरे से बेपरवाह नगर के मुसाफिर गंज में संचालित हो रहा है निजी क्लिनिक..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एक तरफ जहां जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को पूर्णा संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें घर से बाहर निकलते वक्त फेस मास्क का प्रयोग करने के लिए कहा जा रहा है. हाथों को बार बार अच्छी तरह से साफ करते रहने को कहा जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग संक्रमण के खतरे से बेपरवाह बेधड़क बिना फेस मास्क के ही घूमते नजर आ जा रहे हैं. हद तो तब हो जाती है जब लोगों को चिकित्सा मुहैया कराने वाले निजी क्लिनिक में बिना फेस मास्क पहने ही मरीजों के परिजन एवं क्लिनिक के कर्मी नजर आएं. ऐसा ही एक मामला नगर के मुसाफिर गंज स्थित मां मेडिकल एजेंसी & मां सेवा सदन क्लिनिक में देखने को मिला. जहां नगर के मुसाफिर गंज मोहल्ले में कोरोना संक्रमण से बचाव के बिना किसी उपाय के निजी क्लिनिक संचालित किया जा रहा है. जहां पर प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिलाएं इलाज के लिए पहुंची हैं. मरीजों एवं परिजनों के कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु किसी भी प्रकार का सुरक्षात्मक उपाय नहीं किया गया है. क्लिनिक के बाहर ही जहां अन्य निजी क्लिनिकों पर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु हाथों को सैनिटाइज करने का व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं. वहीं, नगर के मुसाफिर गंज मोहल्ले में संचालित मां मेडिकल एजेंसी & मां सेवा सदन क्लिनिक कोरोना संक्रमण  से बिना किसी सुरक्षात्मक उपाय के धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है. 

ऐसे बेपरवाह ढंग से निजी क्लिनिक के संचालित होने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बना रहता है. इस बाबत जब क्लिनिक में अटेंडेड के तौर पर मौजूद कर्मी से पूछताछ की गई तो उन्होंने रिपोर्टर के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए फोटो खींचने एवं वीडियो बनाने से मना कर दिए. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस तरह वीडियो बनाने से क्या हासिल हो जाएगा. वहां मौजूद लोगों एवं कर्मियों में संक्रमण के प्रति जरा सी भी जागरूकता नहीं देखी गई.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...