Skip to main content

लॉकडाउन के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान, वसूला गया हजारों रुपए जुर्माना..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जारी लॉकडाउन के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है. वाहन जांच अभियान तथा रोको टोको अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस के द्वारा बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों के वाहनों के कागजात तथा सड़कों पर निकलने की वजह के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है. वहीं, बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर दो पहिया वाहन संचालित करने वाले एवं पैदल राहगीरों को रोककर उनसे ₹50 की जुर्माना राशि वसूलने के साथ ही पुलिस के द्वारा उन्हें जागरुक करते हुए 2 फेस मास्क मुफ्त में दिए जा रहे हैं. शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान में नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने ₹16500 जुर्माना राशि 21 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत वसूला है. वहीं, बगैर मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों से ₹600 जुर्माना राशि वसूला गया है.

औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान ₹5500 नियम कानून का उल्लंघन कर चलने वाले  वाहन चालकों से वसूला गया है एवं छह लोगों से बगैर मास्क पहने सड़क पर घूमते पाए जाने पर जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क उपलब्ध कराया गया है.

नया भोजपुर पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से ₹4000 जुर्माना राशि वसूली गई है. वहीं, बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों से ₹1000 जुर्माना राशि वसूली गई है तथा उन्हें जागरुक करते हुए 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है. 

डुमरांव थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान में ₹5500 नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले लोगों से वसूला गया है. वहीं, दो लोगों को बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर उनसे ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि वसूलते हुए दो फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है. 

सिमरी थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान ₹2000 जुर्माना राशि तथा बिना फेस मास्क के सड़कों पर निकलने वाले लोगों से ₹500 जुर्माना राशि वसूली गई है. 

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा ₹4000 चार वाहन चालकों से नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने के आरोप में जुर्माना राशि वसूल आ गया है. वहीं, बगैर फेस मास्क सड़कों पर घूमने वाले 10 लोगों से ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है.

नैनीजोर थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा दो वाहन चालकों से नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने के आरोप में ₹2000 जुर्माना राशि वसूली गई है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के मद्देनजर वाहन जांच अभियान चलाई जा रही थी. जिसमें एमवी एक्ट के तहत दो वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई है.

सोनवर्षा थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान ₹3500 छह वाहन चालकों से नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने के आरोप में जुर्माना राशि वसूली है.

धनसोई थाना क्षेत्र के पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले चार वाहन चालकों से ₹4000 जुर्माना राशि वसूली है. वहीं, बगैर मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों से रोको टोको अभियान के तहत ₹400 जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में जागरुक करते हुए दिया गया.

सिकरौल थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान दो वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना राशि नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने के आरोप में वसूला गया है. वहीं, दो लोगों को बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है.

इटाढी थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान के तहत 20 लोगों से बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया.

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के पुलिस ने सिमरी बीडीओ के नेतृत्व में रोको टोको अभियान चलाकर बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमने वाले 30 लोगों से ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराते हुए जागरूक करने का कार्य किया गया.

मुरार थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान छह वाहन चालकों से ₹4000 जुर्माना राशि वसूली गई. वहीं, रोको टोको अभियान के तहत बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर 13 लोगों से ₹650 जुर्माना राशि वसूली गई तथा 2 फेस मास्क प्रति व्यक्ति मुफ्त में उपलब्ध कराया गया. साथ ही साथ उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि सड़कों पर निकलते वक्त फेस मास्क अनिवार्य रूप से पहन कर ही निकले.

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा लोगों से बिना किसी जरूरी काम के सड़कों पर निकलने से परहेज करने की बात कही जा रही है. साथ ही साथ सड़कों पर किसी जरूरी कार्य से निकलते वक्त चेहरे पर फेस मास्क एवं हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के सभी कागजात लेकर ही निकलने की बात कही जा रही है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिना किसी जरूरी काम के सड़कों पर निकलने से बचने की बात भी पुलिस के द्वारा कही जा रही है. ताकि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19