एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नया भोजपुर की पुलिस ने थाना क्षेत्र में ऑटो वाहन से बैटरी वगैरह की चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है. जिनका नाम कार्तिक चौधरी एवं मनीष बिंद बताया जा रहा है. जो कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिल्कीया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
गिरफ्तार दोनों बैटरी चोर स्थानीय थाना क्षेत्र के इलाकों में टेंपो वाहन से बैटरी चोरी कर बेचने का कार्य किया करते थे. नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष को इस बात की जानकारी थाना क्षेत्र के टेंपो चालकों के द्वारा दी गई थी. थाने में टेंपो चालकों के द्वारा थानाध्यक्ष के समक्ष लिखित शिकायत देकर मामला भी लिखवाया गया. नया भोजपुर थाना क्षेत्र के इलाके में जहां पर अपनी टेंपो खड़ी कर टेंपो चालक सवारी बैठाते हैं. उसी इलाके में गिरफ्तार दोनों अभियुक्त टेंपो चालकों के द्वारा घूमते हुए देखा गया. जिसके पश्चात टेंपो चालकों ने इस बात की सूचना ओपी थानाध्यक्ष को दी गई. थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शक के आधार पर दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान चोरों के द्वारा एक बैटरी चोरी कर रखे जाने की सूचना नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष को दी गई. जानकारी प्राप्त होने के पश्चात थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अभियुक्तों के द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर चोरी की गई बैटरी को बरामद करने में सफलता हासिल की.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि, इलाके से टेंपो वाहन में से बैटरी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है. साथ ही साथ आदित्य द्वारा बताई गई अस्थान से बैठी बरामद भी कर लिया गया है. जिसे चोर कहीं बेचने के फिराक में थे. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को बैटरी चोरी करने के मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment