गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपी गिरधर बरांव मुखिया प्रतिनिधि के घर छापेमारी के दौरान 20 कारतूस बरामद..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के गिरिधर बरांव गांव में आपसी विवाद में शुक्रवार को हुए गोलीबारी मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जिसका नेतृत्व डुमरांव एसडीपीओ के.के सिंह स्वयं कर रहे हैं. पुलिस के द्वारा चलाई जा रही छापेमारी अभियान से लोगों में हड़कंप मच गया है. आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.
बताते चलें कि शनिवार को एसडीपीओ अपनी टीम के साथ गिरिधर बरांव के मुखिया के घर छापेमारी किए. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुखिया के घर से 315 बोर के 20 कारतूस बरामद किए हैं. आपसी विवाद में गोलीबारी मामले में मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव मुख्य आरोपी है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसडीपीओ के.के सिंह ने बताया कि, शुक्रवार को मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव एवं उसके चाचा धीरेंद्र यादव के बीच किसी बात पर विवाद उत्पन्न हो गया. बात बात में उत्पन्न हुई आपसी विवाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया, मामले में मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव के द्वारा दहशत फैलाने के नियत से कई राउंड फायरिंग की गई. मारपीट के इस मामले में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. जिनमें 2 दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण आरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में दोनों पक्षों के तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में नामजद वीरेंद्र यादव एवं हरिराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों पक्षों के द्वारा कुल 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने के पश्चात पुलिस के द्वारा अन्य 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि शनिवार को मुखिया प्रतिनिधि के घर छापेमारी के दौरान पुलिस को 315 बोर के 20 जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई से लोगों के बीच में हड़कंप का माहौल व्याप्त है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.


Comments
Post a Comment