Skip to main content

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल..


एक्सप्रेस न्यूज़,  बक्सर: धनसोई थाना क्षेत्र के दूल्फा गांव में भूमि विवाद में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट के इस मामले में दोनों पक्षों के लोग मामूली रूप से जख्मी है. दोनों पक्षों के द्वारा मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि, भूमि विवाद में दूल्फा गांव के दो पक्षों में  मारपीट की घटना को अंजाम दी गई है.  हालांकि, इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से किसी की भी गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना नहीं है. 

उन्होंने बताया कि दो पक्षों में घर के सामने नाली को लेकर उपजे विवाद में मारपीट हुई है.  दोनों पक्षों के द्वारा थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.  दोनों पक्षों के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.  

दोनों पक्षों से गिरफ्तार लोगों का नाम मनेश्वर सिंह,राकेश सिंह,सिकंदर तथा नरसिंह एवं संदीप बताया जा रहा है.  थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में तत्परता से जूटी है.


Comments