महदह गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से अपराधियों ने दिनदहाड़े ₹461000 लूट की घटना को दिया अंजाम..
- घटना की सूचना मिलने के पश्चात मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एसडीपीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी.
- इटाढी समेत आसपास के इलाकों में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान.
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी बक्सर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 8 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने ₹461000 की लूट की घटना को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पहले जनरेटर संचालक को अपने कब्जे में लिया उसके बाद बैंक में अंदर प्रवेश कर कैशियर व अन्य बैंक कर्मियों को अपने कब्जे में लिया. उसके बाद आराम से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिन में करीब 1:00 बजे अपराधियों द्वारा अंजाम दी गई है. बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बैंक से बाहर निकल रहे अपराधियों के द्वारा एक ग्राहक से भी ₹5000 की लूट कर ली गई और आराम से अपराधी बैंक से बाहर निकल कर चलते बने. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज की संख्या में पहुंचे अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर इटाढी के रास्ते भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार तीन बाइक सवार अपराधी बाइक लेकर बैंक के बाहर इंतजार कर रहे थे. जैसे 5 की संख्या में बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने गए अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर बाहर निकले. सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर आसानी से इटाढी के तरफ भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा समेत एसडीपीओ सतीश कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, इटाढी थानाध्यक्ष आलोक कुमार समेत दर्जनों पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए. वहीं, लूट की इस घटना के मद्देनजर इटाढी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है.
घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन में तकरीबन 1:00 बजे बैंक की बिजली कट गई थी. जिसके बाद बैंक के जनरेटर संचालक जनरेटर स्टार्ट करने के लिए बाहर निकला. इसी बीच इसी बीच तीन बाइक पर सवार होकर आज की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने जनरेटर संचालक धर्मेंद्र कुमार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें अपने कब्जे में ले लिया. तत्पश्चात, 5 अपराधी जनरेटर संचालक के साथ बैंक में प्रवेश किए. बैंक में प्रवेश करने के बाद हथियार लहराते हुए अपराधियों ने कैशियर शिवजी चौबे तथा अन्य बैंक कर्मियों व ग्राहकों को कब्जे में ले लिया. कैशियर एवं बैंक कर्मियों को कब्जे में लेने के पश्चात अपराधियों ने ₹456000 की लूट बैंक कर्मियों से की. बैंक कर्मी सलूट करने के पश्चात बैंक से बाहर निकल रहे अपराधियों ने पैसा निकासी करने पहुंचे इटाढी थाना क्षेत्र के एकडेढवा निवासी राहुल कुमार नामक युवक से ₹5000 की लूट करते हुए आराम से भाग निकले.
बताया जा रहा है कि, मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा बैंक कर्मियों एवं ग्राहकों के द्वारा बताए गए हुलिए के मुताबिक अपराधियों के पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेजते हुए अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि लूट की इस घटना के बाद इटाढी समेत आसपास के इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है तथा अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.



Comments
Post a Comment