जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान वसूला गया हजारों रुपए जुर्माना..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जारी लॉकडाउन के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है. वाहन जांच अभियान तथा रोको टोको अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस के द्वारा बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों के वाहनों के कागजात तथा सड़कों पर निकलने की वजह के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है. वहीं, बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर दो पहिया वाहन संचालित करने वाले एवं पैदल राहगीरों को रोककर उनसे ₹50 की जुर्माना राशि वसूलने के साथ ही पुलिस के द्वारा उन्हें जागरुक करते हुए 2 फेस मास्क मुफ्त में दिए जा रहे हैं. बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान में नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने ₹15000 जुर्माना राशि 20 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत वसूला है.
औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान ₹12000 नियम कानून का उल्लंघन कर चलने वाले 17 वाहन चालकों से वसूला गया है एवं 10 लोगों से बगैर मास्क पहने सड़क पर घूमते पाए जाने पर 1000जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क उपलब्ध कराया गया है.
नया भोजपुर पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना राशि वसूली गई है. वहीं, बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों से ₹200 जुर्माना राशि वसूली गई है तथा उन्हें जागरुक करते हुए 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है.
डुमरांव थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान में ₹3000 नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले लोगों से वसूला गया है. वहीं, 10 लोगों को बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर प्रति व्यक्ति ₹50 के हिसाब से ₹500 जुर्माना राशि वसूलते हुए दो फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है.
इटाढी थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान के तहत 20 लोगों से बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया.
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की पुलिस ने रोको टोको अभियान चलाकर बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमने वाले दो लोगों से ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराते हुए जागरूक करने का कार्य किया है. वहीं, वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ₹2000 की जुर्माना राशि वसूली है.
मुरार थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान छह वाहन चालकों से ₹1000 जुर्माना राशि वसूली गई. वहीं, रोको टोको अभियान के तहत बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर 6 लोगों से ₹300 जुर्माना राशि वसूली गई तथा 2 फेस मास्क प्रति व्यक्ति मुफ्त में उपलब्ध कराया गया. साथ ही साथ उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि सड़कों पर निकलते वक्त फेस मास्क अनिवार्य रूप से पहन कर ही निकले.
कोरानसराय थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान नियम कानून का उल्लंघन पर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से एमवी एक्ट के तहत ₹3500 जुर्माना राशि वसूली गई है तथा रोको टोको अभियान में तीन लोगों को बगैर फेस मास्क सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर प्रति व्यक्ति ₹50 के हिसाब से ₹150 जुर्माना राशि वसूलने के साथ उन्हें तो फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान नियम कानून को ताक पर रखकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ₹8000 की जुर्माना राशि वसूली है. वहीं, रोको टोको अभियान के दौरान बगैर फेस मास्क के सड़कों पर निकलने वाले 4 लोगों से जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें दो फेस मास्क मुफ्त में दिया गया.
राजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दो पहिया वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ₹6500 जुर्माना राशि वसूली है. वहीं, रोको टोको अभियान में सात लोगों को बगैर फेस मास्क सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर प्रति व्यक्ति ₹50 के हिसाब से जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें दो फेस मास्क उपहार स्वरूप दी गई है.
नवानगर थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान सड़कों पर नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत ₹2000 जुर्माना राशि वसूली गई है. वहीं, रोको टोको अभियान में 7 लोगों को बगैर फेस मास्क सड़कों पर घूमते हुए पाए जाने पर ₹50 प्रति व्यक्ति के हिसाब से जुर्माना राशि वसूलते हुए दो फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है.
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा लोगों से बिना किसी जरूरी काम के सड़कों पर निकलने से परहेज करने की बात कही जा रही है. साथ ही साथ सड़कों पर किसी जरूरी कार्य से निकलते वक्त चेहरे पर फेस मास्क एवं हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के सभी कागजात लेकर ही निकलने की बात कही जा रही है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिना किसी जरूरी काम के सड़कों पर निकलने से बचने की बात भी पुलिस के द्वारा कही जा रही है. ताकि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके.
Comments
Post a Comment