Skip to main content

इटाढी बक्सर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर हुई मौत,आक्रोशित भीड़ ने 2 ट्रैक्टर को किया आग के हवाले..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी बक्सर मार्ग पर रविवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे तेज रफ़्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. इस घटना में बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया. इस घटना के पश्चात आक्रोशित लोगों की भीड़ ने भूसा लदी ट्रैक्टर को आग के हवाले  कर दी. हालांंकि, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबूू पा लिया गया. 

इस घटना के संदर्भ में मुफ्फसिल थाना जब से मिली जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया के रहने वाले संजय यादव (24 वर्ष) पिता श्रीराम यादव अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग की तरफ जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि, एक दूसरे से ओवरटेक करने के दौरान  ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जहां  ट्रैक्टर की धक्के से  बाइक सवार संजय यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, उसके दो अन्य साथी घायल हो गए. उधर घटना को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर भी पलट गई और दोनों ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए. बाद में पुलिस तथा बीडीओ और सीओ को बुलाए जाने की मांग करने के बावजूद उनके समय से ना पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. जेसीबी की मदद से दोनों ट्रैक्टर को पुलिस इटाढी गुमटी स्थित चेक पोस्ट पर लेकर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19