Skip to main content

भलुनी धाम मंदिर से गायब 19 माह के बच्चे को राजपुर के खीरी गांव से किया गया बरामद..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:   रोहतास के भलुनी धाम मंदिर से गायब 19 माह के मासूम बच्चे को पुलिस ने बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव से बरामद कर लिया है. इस अभियान में राजपुर, दिनारा और कुछिला पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मामले पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ जारी है.

इस घटना के संबंध में राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि थाना क्षेत्र के कुछिला गाँव के जय प्रकाश सिंह का 19 माह का पुत्र विनीत कुमार पिछले माह 15 जून को अपनी मां सुनीता देवी के साथ मामा गांव चतरा गया था. जहां शादी की रस्म रोहतास के भलुनी धाम मंदिर में की गयी थी. शादी के वक्त सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे. इसी बीच बच्चे के सो जाने पर सुनीता ने मंदिर परिसर में ही बच्चे को सुला दिया. कुछ देर बाद जब वह बच्चे को देखने गई तो बच्चा वहां से गायब था. जिसको लेकर काफी खोजबीन की गयी लेकिन, बच्चे का पता नहीं चला. खुशी का माहौल में गम में बदल गया. बाद में मामले को लेकर बच्चे के पिता के द्वारा दिनारा थाना में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी.  

इसी बीच मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि बच्चा राजपुर थाना के खीरी गांव के रहने वाले राजेश गोस्वामी के यहाँ है. परिजनों ने तुरंत खीरी गाँव प्रस्थान किया जहाँ बच्चे को राजेश गोस्वामी नामक व्यक्ति के घर से बरामद कर लिया गया.

माँ ने निसंतान पुत्री के लिए चुराया था बच्चा 

पूछताछ में राजेश ने बताया कि यह बच्चा मेरा नहीं है. इसको मेरी पत्नी कौशल्या देवी लाई है वहीं, कौशल्या देवी से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह बच्चा दिनारा थाना क्षेत्र निवासी बकरा गाँव निवासी उनकी मां सोनापत्ति देवी ने दिया है. मामले की सूचना परिजनों ने तुरंत दिनारा थाना को दी, जिसकी सूचना पर राजपुर पुलिस को भी अलर्ट किया गया और तीनों थाना की पुलिस बलों की मौजूदगी में इस बच्चे को बरामद किया गया. उधर, सूत्रों की माने तो कौशल्या निःसंतान है जिसकी गोद भरने के लिए उसकी माँ ने दूसरे का बच्चा चुरा लिया.

इस अभियान में दिनारा थाना अध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद ,कुछिला थाना के एएसआई भोला प्रसाद चौरसिया ,राजपुर थाना एएसआई अरविंद यादव सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी काफी मशक्कत की वहीं, राजेश गोस्वामी और उसकी पत्नी कौशल्या देवी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए दिनारा पुलिस को सौंप दिया गया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19