एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में नहर में झाड़ियों में फंसी एक युवती का शव मिला है. जानकारी के अनुसार सुबह में गांव के लोग जब घर से बाहर निकले तो सोन कैनाल नहर में झाड़ी में फंसी एक युवती का शव स्थानीय लोगों ने देखा. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस मामले की सूचना इटाढी पुलिस को दी गई. सूचना प्राप्त होने के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकला कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. नहर में मृत पाई गई युवती का उम्र तकरीबन 22 से 25 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के द्वारा मृत युवती का तस्वीर आसपास के थानों में पहचान के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए इटाढी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि, युवती की पहचान करने की कोशिश की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृत युवती की तस्वीर को आसपास के थानों में भी भेज दिया गया है. ताकि, गुमशुदगी आदी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया हो तो युवती का पहचान किया जा सके.


Comments
Post a Comment