विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले लोगों से वसूले जुर्माना..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पुलिस के द्वारा वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा वाहन चालकों के हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के कागजात इंसुरेंस व प्रदूषण के साथ-साथ जरूरी तौर पर फेस मास्क का जांच किया गया. जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों के वाहनों के कागजात वगैरह में त्रुटि पाई गई उनसे पुलिस के द्वारा जुर्माना राशि वसूली गई. वाहन जांच अभियान के दौरान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा 18 वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों के कागजात वगैरा जांच किए गए जिनमें 15 वाहन चालकों के कागजात वगैरह सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया तथा तीन वाहन चालकों के कागजात वगैरह में त्रुटि पाए जाने पर उनसे ₹2500 जुर्माना राशि वसूली गई.
डुमरांव पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान 20 वाहन चालकों को रोक कर उनके कागजात वगैरह की जांच की गई. जिसमें 12 वाहन चालकों के कागजात वगैरह सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया. वहीं, 8 वाहन चालकों के कागजात वगैरह में त्रुटि पाए जाने पर उनसे ₹4000 जुर्माना राशि एमवी एक्ट के तहत वसूली गई.
सिकरौल थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान 10 वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों की कागजात वगैरह जांच की गई. जिसमें 6 वाहन चालकों के कागजात वगैरह सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया तथा चार वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना राशि वसूली गई.
इस दौरान पुलिस के द्वारा लोगों को बेवजह बिना किसी काम के सड़कों पर निकलने से एहतियात बरतने की बात भी कही जा रही थी. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा किसी जरूरी काम से बाहर निकलने के दौरान चेहरे पर अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाने की बात भी कही जा रही थी. बिना फेस मास्क के सड़कों पर दिखने वाले लोगों को पहली बार पुलिस के द्वारा हिदायत देकर छोड़ दिया जा रहा है. परंतु, पुलिस ने उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि अगली बार से यदि वे बिना फेस मास्क के नजर आते हैं तो उनसे जुर्माना राशि वसूली जाएगी.
बताते चलें कि विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान नियम कानून को ताक पर रखकर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप का माहौल व्याप्त रहा. साथ ही साथ कई दुपहिया वाहन चालक दूर से ही पुलिस को देख कर रास्ता बदलकर भागने में सफल रहे.


Comments
Post a Comment