एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार की शाम मुरार थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन गश्ती के दौरान चौंगाई पेट्रोल पंप के समीप से एक हेरोइन कारोबारी को 10 पुड़िया ( 7.6 ) ग्राम हेरोइन एवं ₹300 नगद के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ डुलडुल पिता नरेंद्र सिंह उर्फ पंडित सिंह बताया जा रहा है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुरार थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि, वाहन गश्ती के दौरान शक के आधार चौंगाई पेट्रोल पंप के समीप अभियुक्त को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 पुड़िया हीरोइन के साथ ₹300 नगद बरामद किया गया. अभियुक्त के पास से हेरोइन बरामदगी के पश्चात उसे हिरासत में लेते हुए पुलिस थाना पहुंची. थाना पहुंचने के पश्चात कानूनी कारवाई पूरी करते हुए को जेल भेज दिया.


Comments
Post a Comment