एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिकरौल थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिकरौल लख से 32 पुड़िया हेरोइन के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार कारोबारी का नाम सीधेश्वर बिंद उर्फ बुलेट बताया जा रहा है. पुलिस के द्वारा कारोबारी के पास से ₹23160 भी बरामद किए गए है तथा तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली एक बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल जप्त कर ली गई है.
इस खबर की पुष्टि करते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि हीरोइन तस्करी का एक कारोबारी सिकरौल लख के रास्ते हेरोइन की खेप लेकर उस रास्ते से गुजरने वाला है. सूचना को आधार मान थानाध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ सिकरौल लख पर पहुंचकर जांच अभियान शुरू किया गया. जांच के क्रम में ही बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल से आ रहे एक युवक की रोक कर तलाशी ली गई तो पुलिस को युवक के पास से 32 पुड़िया हेरोइन के साथ साथ कारोबारी के पास से ₹23160 बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि कारोबारी को हिरासत में लेते हुए बरामद हेरोइन तथा उसके बाइक को जब्त करते हुए पुलिस थाना पहुंची. थाना पहुंचकर पुलिस के द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करने की कवायद शुरू कर दी गई है. सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात कारोबारी को जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment