Skip to main content

जिले में एक बार फिर लॉकडाउन, स्वर्णकारों ने 17 तक दुकानें बंद रखने का लिया फैसला..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए बक्सर जिला में डीएम बक्सर के आदेशानुसार 10 जुलाई से 12 जुलाई तक कुल 3 दिनों का लॉकडाउन लगाया जाएगा. सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया है कि इस संदर्भ में विस्तृत आदेश निकालने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में पूर्व की भांति सभी आवश्यक वस्तुओं जैसे दवा, राशन का सामान, दूध, सब्जी आदि पूर्व की तरह आम जनों को उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी जिले वासियों से संयम बरतने की अपील की है. यह सिर्फ सबों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है.  इसमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है.

चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण नगर में बुरी तरह फैल गया है. अभी तक जो भी जांच हुए हैं. वह केवल पुरुषों के हुए हैं. उनके परिजनों तथा महिलाओं की जांच  में आंकड़ा और भी भयावह हो सकता है. ऐसे में हर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है. दुकानदारों को आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त सभी प्रतिष्ठानों को कम से कम एक सप्ताह तक बंद करना चाहिए. ताकि, संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सके.

साबित खिदमत फाउंडेशन के निदेशक डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि नगर में कोविड-19 वायरस का संक्रमण अपना पांव पसार चुका है. ऐसे में जिले वासियों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है. सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए निर्देशों का अनुपालन शत प्रतिशत अनिवार्य रूप से करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ-साथ नियमित तौर से हाथों को 15 से 20 सेकंड तक अच्छी तरह से धोते रहने तथा फेस मास्क लगाने की आदत को सभी को बरकरार रखना चाहिए. रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त हर व्यक्ति के चेहरे पर मास्क आवश्यक रूप से हो तथा नियमित रूप से हैंड सैनिटाइजेशन किया जाता रहे तो कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

17 जुलाई तक अपनी दुकानें बंद रखेंगे स्वर्णकार

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए स्वर्णकार संघ के द्वारा सभी स्वर्ण व्यवसायियों को आगामी 17 जुलाई तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया गया है. स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने पत्र में यह बताया है कि नगर की सभी दुकानें 18 जुलाई से ही खोली जाएंगी. उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह प्रभावी कदम साबित होगा.


Comments

  1. नगर परिषद डुमरांव के काले कारनामों
    की त्जांवरित जांच आवश्यक है। सरकार के मंतव्यों की शुचिता का सवाल भी इससे जुड़ा हुआ है।
    पूरे नगर में नाली-सड़क का निर्माण
    नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा है। बिना डीपीआर के निर्माण किये जाने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।
    आधे अधूरे कार्य, सड़क के ऊपर सड़क
    और नाली के ऊपर नाली महज तीन-चार वर्षों के भीतर ही निर्मित करना कुछ और ही कहानी बताता है। इसका जीता-जागता उदाहरण वार्ड नं 4 में मिल जाएगा।

    ReplyDelete
  2. नगर परिषद डुमरांव के काले कारनामों
    की त्वरित जांच आवश्यक है। सरकार के मंतव्यों की शुचिता का सवाल भी इससे जुड़ा हुआ है।
    पूरे नगर में नाली-सड़क का निर्माण
    नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा है। बिना डीपीआर के निर्माण किये जाने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।
    आधे अधूरे कार्य, सड़क के ऊपर सड़क
    और नाली के ऊपर नाली महज तीन-चार वर्षों के भीतर ही निर्मित करना कुछ और ही कहानी बताता है। इसका जीता-जागता उदाहरण वार्ड नं 4 में मिल जाएगा।
    हरि जी के हाता में लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़क आज भी दुर्दशा की शिकार है जिस पर आवागमन लगभग अवरूद्ध हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में डी एम तक ने संज्ञान लेकर जांच का आदेश दिया
    परंतु स्थित ज्यों त्यों है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19