Skip to main content

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला एवं सभी मंडल के अध्यक्षों की बैठक वीसी के जरिए आयोजित की गई.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर के जिलाध्यक्ष प्रिय रंजन चौबे के नेतृत्व में जिला एवं सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को आयोजित की गई. जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह जी एवं भाजपा की  जिलाध्यक्षा श्रीमती माधुरी कुंवर जी उपस्थित रहीं. वीडियो कांफ्रेंसिंग को संबोधित करते हुए श्रीमती कुंवर ने कहा कि युवा मोर्चा जिस लगन और मेहनत से जिला में कार्य कर रहा है उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. वहीं दूसरी तरफ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी में भी बक्सर युवा मोर्चा संगठन और समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है. उन्होंने कहा कि बक्सर जिला के पंचायत शक्ति केंद्र के युवा साथी एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी अच्छे कार्य करें जिससे पार्टी को और मजबूती प्रदान हो सके और इसके बाद लॉकडाउन में भी और बेहतर कैसे किया जा सके इस पर चर्चा की गई. साथ ही संगठन से जुड़े कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए. अंत में  धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भाजयुमो  जिलाध्यक्ष  प्रियरंजन चौबे ने कहा  की पार्टी के द्वारा जो निर्देश दिया गया है उस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर हमेशा खरा उतरने का कोशिश करेगा और संगठन के लिए जितना बेहतर हो सकता है उतना कार्य करने के लिए कटिबद्ध रहेगा. इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के पदाधिकारी,क्षेत्रीय प्रभारी,जिला प्रभारी, जिला के सभी पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सभी मंडल के अध्यक्षों ने भाग लिया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...