दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जमकर मारपीट, दहशत फैलाने के नियत से की गई गोलीबारी,15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आपसी विवाद में सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरिधर बरांव गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट तथा 7 चक्र गोलीबारी की भी सूचना प्राप्त हो रही है. हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. लेकिन मारपीट के घटना में लगभग 7 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें परिजनों द्वारा आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाने में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
बताते चलें कि, सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरिधर बरांव में मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव एवं उनके चाचा वीरेंद्र यादव के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है. मारपीट के इस घटना में सात चक्र गोलीबारी का भी मामला सामने आ रहा है. हालांकि, गोलीबारी के मामले में किसी की भी घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं, मारपीट के घटना में लगभग सात लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है. जिसमें 2 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जिनका इलाज आरा के निजी अस्पताल में चल रहा है.
वहीं, मारपीट की इस घटना में घायलों में मुखिया प्रतिनिधि के भाई पूर्व बीडीसी हरेंद्र यादव, मनु कुमार, हरे राम सिंह, सुनील सिंह, लक्ष्मीनिया देवी, नवल किशोर सिंह का नाम बताया जा रहा है. जिसमें हरेंद्र यादव एवं मनु कुमार का इलाज आरा के निजी अस्पताल में चल रहा है.
इस मामले की पुष्टि करते हुए सोनवर्षा ओपी थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि आपसी विवाद में सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरिधर बरांव गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को अंजाम दी गई है. वहीं, इस घटना में एक पक्ष के द्वारा दहशत फैलाने की नियत से गोलीबारी करने की भी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई है. इस मारपीट एवं गोलीबारी के घटना को लेकर थाने में दोनों पक्षों के द्वारा 15 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दोनों पक्षों के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में पुलिस के द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनका नाम वीरेंद्र यादव एवं हरेराम यादव बताया जा रहा है. जिन्हें पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया जाएगा. वहीं, मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्परता से आगे की कार्रवाई की जा रही है.


Comments
Post a Comment