एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नैनीजोर थाना क्षेत्र की पुलिस ने अंग्रेजी शराब की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनका नाम सुनील शर्मा एवं कृष्णा यादव बताया जा रहा है जवही दियर मोड़ पर गश्ती के दौरान पुलिस ने पैशन प्रो बाइक पर सवार दो युवकों को रोक कर जब तलाशी लिया तो दोनों युवकों के पास 48 पीस अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नैनीजोर थानाध्यक्ष ने बताया कि, जवही दियर मोड़ पर वाहन गश्ती के दौरान पर सवार दो युवकों को आते हुए देखा गया. पुलिस के द्वारा बाइक सवार युवकों को रोक कर जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 48 पीस 8 पीएम 180ml टेट्रा पैक शराब बरामद करने में सफलता हासिल हुई. जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों शराब तस्कर युवकों को हिरासत में लेते हुए उनकी बाइक को जब्त कर पुलिस थाना पहुंची. थाना पहुंचने के पश्चात पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment