Skip to main content

स्क्रीनिंग अभियान में प्रशासन का सहयोग करेगी अभाविप- दीपक यादव.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोविड-19 के इस भयंकर महामारी में लगातार अपने सेवा कार्य के माध्यम से लोगों को होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने हेतु प्रयासरत है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के बक्सर एवं भोजपुर जिले के विभाग संयोजक दीपक यादव ने कहा कि, जैसा की सर्व विदित है. जब जब राष्ट्र धर्म तथा समाज पर किसी भी प्रकार की विपत्ति आई है. चाहे वह प्राकृतिक हो या आंतरिक हो अथवा सामाजिक हो अभाविप सदैव उसका सामना करते हुए समाज को तथा लोगों को बचाने का काम किया है. जब-जब प्राकृतिक रूप से आपदा आई है. अभाविप सेवा कार्य के माध्यम से खड़े होकर उस आपदा से निपटने का काम किया है तथा समाज के लोगों को बचाने का काम किया है. आज फिर हमारे सामने कोविड-19 जैसी महामारी एक चुनौती के रूप में खड़ी है. इससे निबटने के लिए तथा समाज को इस से बचाने के लिए अभाविप का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है तथा अपने सेवा कार्य के माध्यम से कार्य कर रहा है. वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण देव यादव ने  कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी की भीषण प्रकोप को देखते हुए अभाविप ने निर्णय लिया है कि अपने आयाम कार्य मैडिविजन के माध्यम से समाज को बचाने हेतु "स्क्रीनिंग अभियान"की योजना शुरू किया जा रहा है. इस अभियान हेतु अभाविप कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर रहा है. ताकि, सरकार को सूची भेजकर सरकार द्वारा प्रशिक्षण पीपीई किट व आवश्यक सुरक्षात्मक चीजें उपलब्ध कराने पर "स्क्रीनिंग अभियान" को सफल बना कर समाज को बचाया जा सके. इस कार्य के लिए अभाविप ने गूगल फॉर्म जारी करते हुए कहा है कि इस गूगल फॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता तथा अन्य जिन्हें कोरोना वारियर्स के रूप में अपना सेवा देना चाहतें हो. वह इसे भरकर इस "स्क्रीनिंग अभियान" में भाग लेंगे. ज्ञात हो कि पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा  छात्र नेता सम्मेलन में अपने प्रस्ताव के माध्यम से घोषणा की गई थी कि अभाविप अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार तथा सभी जिला प्रशासन को हर प्रकार के सहयोग करने हेतु तत्पर रहेगी. अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार ने कहा की हमारा प्रस्ताव एक संकल्प पत्र के रूप में है. जिसके लिए अभाविप का एक-एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19