Skip to main content

डुमरांंव के व्यवसाई से हुए 4 लाख की लूट मामले की पुलिस ने किया उद्भेदन,2 गिरफ्तार 2 की तलाश जारी अंतर्राज्यीय गिरोह की थी संलिप्तता..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  डुमरांव के गोला बाजार में चीनी एवं चोकर के थोक व्यवसाई को अपराधियों ने पैर में गोली मारकर नवानगर थाना क्षेत्र के पचदरवा के पास से ₹400000 लूट लिया था. घटना को अंजाम देने के पश्चात अपराधी अपनी बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़ कर नदी में कूदकर भागने में सफल हो गए थे. घटनास्थल पर पाए गए बाइक व अन्य सामानों के आधार पर पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही थी. जांच के क्रम में पुलिस को घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. जिसमें उत्तर प्रदेश चंदौली के रहने वाले अजय कुमार एवं मलियाबाग के गोलू कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया. 

मामले में डुमरांव डीएसपी के.के सिंह के द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके द्वारा बताया गया कि डुमरांव राज गोला के थोक व्यवसाई से ₹400000 की लूट कांड मामले में दो अपराधियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है. जिनमें एक उत्तर प्रदेश के चंदौली तथा दूसरा मलियाबाग का रहने वाला बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य एवं मौके पर छूटे बाइक वर्तमान के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी थी जिसे पुलिस के द्वारा मामले का उद्भेदन कर लिया गया है और दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है तथा घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सरगर्मी से पुलिस तलाश में जुटी है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल के नंबर एवं दी गई जानकारियों के आधार पर उनके गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है एवं फरार अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...