Skip to main content

क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने बरामद की 375 पीस देसी मसालेदार शराब, तस्कर चिन्हित..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती के दौरान शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को यह कामयाबी थाना क्षेत्र के बसौली गांव में गश्ती के दौरान प्राप्त हुई है. बताते चलें कि औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस शराब कारोबारियों एवं शराब तस्करों के मनोबल को लगातार धूमिल करने हेतु हर प्रकार से क्षेत्र में पूरी चुस्ती दुरुस्ती के साथ जुटी है. पूर्व में भी कुछ ही दिनों पूर्व पुलिस के द्वारा औद्योगिक थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से शराब बरामद करने में सफलता हासिल की गई थी. क्षेत्र में गशती के दौरान ही पूर्व में भी पुलिस ने शराब बरामद करने में सफलता हासिल की थी. इस बार भी पुलिस के द्वारा गोलंबर होते हुए बसौली जाने वाले मार्ग पर गश्ती के दौरान ही शराब बरामद करने में सफलता हासिल की गई है. 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि, उनके नेतृत्व में औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस गस्ती में निकली हुई थी. इसी दौरान नगर के गोलंबर से होते हुए बसौली जाने वाले मार्ग पर दो बाइक सवार युवक बोरे में भरे हुए कुछ सामानों को फेंक कर भागते हुए दिखे. लेकिन पुलिस की गाड़ी दूर थी  एवं मौके पर पहुंचकर जब तक पुलिस सारे मामले को समझती तब तक बाइक सवार युवक भाग निकलने में कामयाब रहे. उक्त स्थान पर पुलिस जब पहुंचकर सामान की तलाशी ली तो पुलिस को 375 पीस बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब बरामद करने में सफलता हासिल हुई. शराब फेंक कर भाग रहे बाइक सवार दोनों तस्करों को पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइक सवार तस्करों की पहचान कर ली गई है. पुलिस के द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही दोनों तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी ऐसा उम्मीद जताया जा रहा है. बरामद शराब को पुलिस के द्वारा थाना लेकर पहुंचा गया. जहां शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए. आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 

*वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र में लगातार चलाई जा रही है वहां जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान:* 
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान ₹13000 की जुर्माना राशि एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले लोगों से वसूला गया है तथा बगैर मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों से ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि वसूलते हुए तथा फ्री में 2 मास्क उपलब्ध कराते हुए 6 लोगों को जागरूक किया गया है. उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस के द्वारा क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान एवं बगैर मास्क पहने सड़कों पर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है. 

- इंद्रकांत तिवारी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19