Skip to main content

बीएसएफ के जवान की हार्ट अटैक से मौत, पैतृक गांव में जवान के शव के पहुंचते ही पसरा मातमी सन्नाटा..


- राजकीय सम्मान के साथ चरित्रवन श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार.
- भाजपा नेता सतेंद्र कुमार समेत कई लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के मिट्टी के लाल तथा सेना के जवान का 26 जुलाई की संध्या हार्ट अटैक से मौत हो जाने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिला दिवंगत जवान के घर में कोहराम मच गया. जब दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर गांव  की धरती पर पहुंचा तो परिजनों समेत पूरे गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया. किसी को सहसा यकीन ही नहीं हो रहा था कि 20 तारीख को उनके मिट्टी का लाल जो उन लोगों से पुनः छुट्टी में आने की बात कह कर गए थे. अब वो उन लोगों के बीच नही रहे. परिजनों  से मिली जानकारी के अनुसार जवान बीएसएफ में कार्यरत थे तथा ड्यूटी के दौरान ही हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी.
परिजनों ने आगे बताया कि ददन कुंवर  (50 वर्ष) गुवाहाटी से 250 किलोमीटर दूर आलमगंज में कार्यरत थे. 26 जुलाई की संध्या उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृत जवान के शव को लेकर  बक्सर जिले के डुमरी गांव पहुंचे बीएसएफ के मेजर एवं  जवान ने बताया कि 26 जुलाई को 9:00 बजे खाना खाने के पश्चात सभी जवान अपने बैरक में जाकर अपने अपने बेड पर आराम कर रहे थे. संध्या के समय तकरीबन 4:00 बजे दिवंगत जवान अपने बेड पर बैठे थे. अचानक ही दिवंगत जवान बेड पर लुढ़क गए तथा उनकी सांसे तेज गति से चलने लगी. जिसके पश्चात बैरक में मौजूद अन्य जवान एवं अन्य पदाधिकारी दिवंगत जवान को लेकर भागे भागे सैन्य अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिवंगत बीएसएफ जवान अपने पीछे पत्नी तथा दो बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है.  पुत्र आनंद कुमार की उम्र 20 वर्ष है और पुत्री मधु कुमारी की उम्र 18 वर्ष है. शव आने की सूचना मिलते ही भाजपा नेता सत्येंद्र कुंवर पहुंचे और शव को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. बाद में दिवंगत सैनिक का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए बक्सर के चरित्रवन स्थित श्मशान घाट पर किया गया. 

दिवंगत जवान के शव को लेकर बक्सर पहुंचे बीएसएफ के मेजर ने बताया कि दिवंगत जवान बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे तथा सादगी भरी जीवन जीते थे. हर किसी की मदद करना तथा मातृभूमि की की रक्षा में पूरी निष्ठा एवं लगन से समर्पित थे. वहीं, भाजपा नेता सतेंद्र कुमार ने बताया कि दिवंगत जवान अपने समाज एवं परिवार के विकास में भी हरसंभव समर्पित हैं. बीते 20 तारीख को छुट्टी बिताने के पश्चात वो गांव से गुवाहाटी से 250 किलोमीटर दूर आलमगंज गए थे. जहां वह कार्यरत थे. उन्होंने बताया कि गांव में भी दिवंगत जवान हर किसी के सहयोग में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते थे. पूरा गांव इस घटना के पश्चात दुखी है. सहसा गांव वालों को यह यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनके मिट्टी का लाल जो सरहद पर मातृभूमि की रक्षा के लिए तैनात थे. वो अब उन लोगों के बीच नहीं रहें. पूरे गांव में दिवंगत जवान के शव के पहुंचने के पश्चात मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19