Skip to main content

दो राइफल एक कट्टा व हथियार बनाने की सामग्री के साथ दो हथियार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे- डीएसपी.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांंव डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर  पत्रकारों को जानकारी देते हुए  बताया है कि सोनवर्षा ओपी थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अवैध हथियार के दो कारोबारियों को अवैध हथियार तथा हथियार बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार हथियार तस्कर किसी को हथियार की डिलीवरी देने जा रहे थे. जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी. इसी दौरान थाना क्षेत्र के अमरपुरी पेट्रोल पंप के समीप से अवैध हथियार कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो 315 बोर की कंट्री मेड राइफल एक डबल बैरल का देसी कट्टा हथियार बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री तथा बिना नंबर प्लेट की एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

उन्होंने विस्तार से से जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अवैध  हथियार तस्कर किसी को डिलीवरी देने के लिए सोनवर्षा की तरफ जा रहे हैं. सूचना प्राप्त होने के बाद सोनवर्षा ओपी पुलिस अमरपुरी पेट्रोल पंप के समीप अपनी वाहन लगाकर गुप्त रूप से खड़ी थी. कुछ ही समय पश्चात दो लोग एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आते देखे गए. जिन्हें रोक कर जब उनसे पूछताछ की गई तथा उनके पास मौजूद सामानों की तलाशी ली गई तो उनके पास से अवैध हथियार तथा हथियार बनाने की सामग्री पाई गई. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर की. 

पूछताछ के दौरान पुलिस को अवैध हथियार तस्करों से जो जानकारी मिली है उस पर पुलिस के द्वारा आगे की अनुसंधान की जा रही है. पकड़े गए दोनों हथियार तस्करों की पहचान भोजपुर जिले के अंगियाव थाना क्षेत्र के पिटाठ गांव के रहने वाले वीर बहादुर शर्मा तथा भोजपुर जिले के ही तियर थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव के रहने वाले अवधेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ के पश्चात उन्हें जेल भेज दिया गया तथा उनसे मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी बताई जानकारी के अनुसार और भी लोगों को गिरफ्तार किया जा सके. 


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19