Skip to main content

थमने का नाम नहीं ले रहा जिले में कोरोना का कहर, फिर 28 लोग पाए गए संक्रमित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव नगर में कम होने का नाम नहीं ले रहा. एक बार फिर 28 संक्रमितों की सूची सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा जारी की गई है. एक बार फिर नगर पर कोरोना कहर बनकर टूटा है. नगर क्षेत्र में 28 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण मिला है. उनमें से एक सदर अस्पताल के कर्मी हैं. बताया जा रहा है कि इसके अतिरिक्त धोबी घाट मोहल्ले में एक, सदर प्रखंड कार्यालय में एक, पीपी रोड में तीन, चरित्रवन में एक, मठिया मुहल्ला में एक, राम बाग में एक, बंगाली टोला में एक आई.टी.आई . फील्ड इलाके में एक,चीनी मिल इलाके में एक, विशाल मेगा मार्ट में एक, समाहरणालय रोड के केनरा  बैंक में में एक कर्मी, सिविल लाइंस इलाके में एक, रामरेखा घाट इलाके में एक, अम्बेडकर चौक इलाके में एक, बाबा नगर में छह, तथा जिले के नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा में दो लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है. 

 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जहां पूरे सूबे में लॉकडाउन लगाया गया है वहीं, दूसरी तरफ बक्सर में लगातार अधिकारियों द्वारा रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है, जिसके दौरान लोगों को फेस मास्क पहनने तथा फिजिकल व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद लोग सुधरने का नाम नहीं रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग क्या होती है लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा. आज भी सड़क पर  बिना मास्क पहने  चहल कदमी करते  कई लोग नजर आ रहे हैं. लेकिन, हालात अगर यही रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हर एक घर में कोरोना संक्रमण होगा. ऐसी स्थिति ना हो इसके लिए आज ही चेतना होगा. घरों से बाहर सड़क पर निकलते वक्त चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने में मास्क पहनने की आदत डालना अहम भूमिका अदा करेगा. इसलिए अपने तमाम पाठकों से से एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर अपील करता है कि घर से बाहर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से फेस मास्क का उपयोग करें तथा खुद की सुरक्षा के साथ-साथ जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना अहम योगदान दें.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...