Skip to main content

कॉलेज को अव्यवस्थित करने का असामाजिक लोगों ने की कोशिश, संचालक से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी टैक्स..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: प्रह्लाद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज तियरा के सचिव सह संचालक  मनोज कुमार ने तियरा के स्थानीय दो  नामजद एवं अन्य कुछ लोगों पर  कॉलेज को अव्यवस्थित करने की कोशिश एवं 20 लाख की रंगदारी टैक्स  मांगे जाने की बात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है. एक्सप्रेस न्यूज़ से  जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया है कि प्रहलाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज तियरा  एन.सी.टी.ई  भारत सरकार एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संबद्ध  है. यहां कई वर्षों से पठन-पाठन का कार्य अनवरत चल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च कोटि की शिक्षा देने के लिए कृत संकल्प है. विगत कुछ दिनों से यहां कॉलेज को अव्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है.

 उन्होने बताया कि संतोष राय विनोद राय एवं अन्य असामाजिक लोगो द्वारा मार्ग को बाधित किया जाता है तो कभी कॉलेज की  बाउंड्री को तोड़ा जाता है.  जब इन लोगों से बात किया गया कि, आप ऐसा क्यों कर रहे हैं तो  नामजद लोगों द्वारा पैसे की मांग की गई. समय-समय पर कई बार उन्हें पैसे भी दिए गए.  लेकिन, उनका मन नहीं भरा और कॉलेज में हिस्सेदारी की बात करने लगे जो के संभव नहीं है. क्योंकि, कॉलेज में ना तो कोई हिस्सेदार बन सकता हो और ना ही कॉलेज का बंटवारा हो सकता है. यह कॉलेज नेशनल कोऑपरेशन काउंसिल ट्रस्ट द्वारा संचालित है और इस ट्रस्ट के तहत बिहार भिन्न भिन्न  भागो में कई संस्थान संचालित हो रहा  है. संचालक सह सचिव ने बताया कि तियरा में संचलित  कॉलेज के मार्ग को बाधित करने की कोशिश नामजद लोगों के द्वारा की गई है.  जिस मार्ग को इन्होंने बाधित किया है.  उस मार्ग पर कॉलेज से जुड़े लोग 5 वर्षों से आवागमन कर रहे हैं. पहले इन्होंने रास्ते को लेकर विवाद खड़ा नहीं किया. लेकिन, अब रास्ते को अवरुद्ध कर रहे हैं.  जिसकी जानकारी नजदीकी थाने में दी गई है. लेकिन, अभी तक इन लोगों पर कोई कार्यवाही पुलिस के द्वारा नहीं की गई है. 

कुछ दिनों के बाद जब संचालक सह सचिव कॉलेज पर पहुंचे तो उनके साथ बदतमीजी की गई, मारपीट की गई, हथियार के बल पर उनसे 20 लाख  की रंगदारी टैक्स मांगी गई. ना देने पर जान से मारने तथा कॉलेज को बंद करने की धमकी दी गई और कहा गया कि जिस तरह कॉलेज को परेशान कर रहे हैं. उसी तरह तुम्हारी जिंदगी को भी परेशान कर देंगे. इस आशय का जिक्र करते हुए  संचालक के द्वारा राजपुर थाना में प्राथमिकी  दर्ज कराया गया है.  दर्ज प्राथमिकी की संख्या 170/20 दिनांक12.07.2020 है. जिसमें अभी तक पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है. नामजद लोगों के द्वारा आज भी संचालक सह सचिव को धमकी दी जा रही है. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि कभी भी नामजद असामाजिक लोगों के द्वारा उनके साथ कोई अनहोनी घटना  को अंजाम दिया जा सकता है.  उन्होंने खबर के माध्यम से जनहित में, समाज हित में, और कॉलेज के हित में तथा छात्र हित में न्याय की गुहार लगाई है.


 इस संदर्भ में जब राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत सिन्हा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि संचालक के द्वारा  आवेदन दिया गया है.  पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.  पुलिस के जांच पड़ताल में मामला भूमि विवाद का लग रहा है. मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19