Skip to main content

विजय कारगिल दिवस पर एंटी कोरोना टास्क फोर्स ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि..


- कैंडल जलाकर शहीदों का किया गया स्मरण तथा की गई म माल्यार्पण 2 मिनट की रखी गई मौन.
- एंटी कोरोना टास्क फोर्स की टीम के द्वारा जरूरतमंदों को बांटी गई फेस मास्क लोगों को किया गया जागरूक.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एंटी कोरोना टास्क फोर्स की टीम के द्वारा विजय कारगिल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा कैंडल जलाकर टास्क फोर्स की टीम के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों का स्मरण किया गया. टीम के द्वारा विजय कारगिल दिवस पर कमलदह पार्क में स्थित शहीद स्मारक की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान जनरल सेक्रेटरी स्वास्थ्य विभाग एंटी कोरोना टास्क फोर्स दिलशाद आलम ने बताया कि शहीदों को स्मरण करते हुए कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रख विजय कारगिल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के पश्चात एंटी कोरोना टास्क फोर्स की टीम के द्वारा बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर घूम रहे लोगों को मास्क वितरण करने का कार्यक्रम भी चलाया गया. इस दौरान बिना मास्क पहने सड़कों पर घूम रहे जो भी लोग देखें उन्हें मास्क देने के साथ ही साथ जागरुक करने का कार्य भी किया गया. कोरोना संक्रमण के भयावहता के बारे में उन्हें जागरूक करते हुए अपील किया गया कि घर से बाहर सड़कों पर निकलते वक्त अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहने तथा ज्यादा जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने का प्रयास करें. सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन आवश्यक तौर पर करें बार-बार आंख एवं मुंह को छूने से बचें. आवश्यकतानुसार दिन में कई बार हाथों को अच्छी तरह से सेनीटाइज करें. डॉक्टर दिलशाद आलम ने बताया कि इन्हीं सब उपायों को अपनाकर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सकता है. जिले में जिस तरह से कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है ऐसे में सभी लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है. इस दौरान एंटी कोरोना टास्क फोर्स के पूरे बिहार के जनरल सेक्रेट्री निसार अहमद, टास्क फोर्स के बक्सर प्रभारी निलांबुज तथा मीडिया प्रभारी मुर्शीद आलम, चितरंजन पांडे तनवीर रजा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग आदि का भी पूरी तरह से ख्याल रखा गया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19