Skip to main content

विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा क्षेत्रवार चलाया गया वाहन जांच अभियान एवं फेस मास्क जांच अभियान..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: विभिन्न थाना क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान तथा बगैर मास्क पहने सड़कों पर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट के तहत जुर्माना राशि वाहन चालकों से वसूली जा रही है. वहीं, बगैर मास्क वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं जांच अभियान में पुलिस के द्वारा प्रति व्यक्ति ₹50 जुर्माना राशि की वसूली की जा रही है. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा जिन लोगों से जुर्माना राशि वसूली जा रही है. उन्हें मुफ्त में उच्च क्वालिटी के फेस मास्क दिए जा रहे हैं.

विभिन्न थाना क्षेत्रों में क्षेत्रवार चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा ₹9000 9 वाहन चालकों से एमवी एक्ट के तहत जुर्माना राशि वसूली गई. वही बगैर फेस मास्क चलने वाले लोगों के विरुद्ध स्थानीय सीईओ वीडियो एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में चलाए गए अभियान में ₹1000 बीस लोगों से वसूला गया. 

इस संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, लॉकडाउन के मद्देनजर वाहन जांच अभियान तथा बगैर फेस मास्क चलने वाले लोगों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा बगैर हेलमेट, ड्राइविंग, लाइसेंस, इंश्योरेंस के चलने वाले वाहन चालकों से एमवी एक्ट के तहत जुर्माना राशि वसूली जा रही है. वहीं, बिना फेस मास्क पहने सड़कों पर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे जांच अभियान में लोगों को जागरूक करने हेतु पुलिस के द्वारा प्रति व्यक्ति ₹50 जुर्माना राशि वसूलने के साथ ही उन्हें मुफ्त में 2 फेस मास्क दी जा रही है. 

औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान ₹15000 जुर्माना राशि वसूली गई है. वही बगैर मास्क के सड़कों पर निकलने वाले 5 लोगों को ₹50 प्रति व्यक्ति जुर्माना राशि लगाते हुए ₹250 की आर्थिक दंड लगाते हुए उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराई गई है. औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने जानकारी देते हुए बताया कि, लॉकडाउन के मद्देनजर क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है तथा बगैर फेस मास्क के घूमने वाले लोगों के विरुद्ध जांच अभियान चलाकर उनसे जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है तथा फ्री में 2 मास्क दिया जा रहा है.

राजपुर थाना क्षेत्र में बगैर मास्क के चलने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान में आठ व्यक्ति से ₹400 जुर्माना राशि लेने के साथ में उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में देते हुए जागरुक करने का कार्य पुलिस के द्वारा किया गया. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में अभियान चलाई जा रही है. जिसमें पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें आर्थिक दंड देते हुए फेस मास्क भी उपलब्ध कराया जा रहा है. राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए यह सभी बातें मीडिया कर्मियों के समक्ष रखी.

मुरार थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में बगैर मास्क पहने सड़कों पर घूमने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माना राशि लगाकर उन्हें जागरूक करते हुए मुफ्त में दो मास्क दिया गया. उन्होंने बताया कि, बगैर माकपा ने 20 लोगों से ₹1000 जुर्माना राशि वसूली गई एवं उन्हें दो मास्क मुफ्त में दिया गया. 

तिलक राय ओपी प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में चलाई गई वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा 8 वाहन चालकों को रोककर उनके कागजात लगे रहो जांच किए गए. लेकिन सात वाहन चालकों के कागजात वगैरह सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया. वही एक वाहन चालक के कागजात वगैरह में त्रुटि पाए जाने पर उसे ₹500 जुर्माना राशि पुलिस के द्वारा वसूली गई.

ब्रह्मापुर थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान में पांच वाहन चालकों से पुलिस के द्वारा ₹4000 जुर्माना राशि वसूली गई है मामले की जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पांच वाहन चालकों के कागजात वगैरह में त्रुटि पाए जाने पर उनसे ₹4000 जुर्माना राशि वसूली गई. 

नया भोजपुर पुलिस के द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान में दो वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा ₹1000 जुर्माना राशि वसूली गई. ओपी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि, क्षेत्र में लॉकडाउन के मद्देनजर वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है. बगैर हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के कागजात के चलने वाले लोगों के विरुद्ध जुर्माना राशि वसूली जा रही है. सात वाहन चालकों को रोक कर उनके कागजात वगैरह की जांच की गई जिनमें पांच वाहनों के कागजात वगैरह सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया दो वाहन चालकों से ₹1000 जुर्माना राशि वसूली गई.

डुमरांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, लॉकडाउन के मद्देनजर बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों तथा क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाई गई. जिसमें खासकर के बगैर हेलमेट एवं बिना मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को रोका गया. इस दौरान पुलिस के द्वारा 15 वाहन चालकों को रोक कर उनके कागजात वगैरह की जांच की गई. जिनमें सात वाहन चालकों के कागजात वगैरह सही पाई गई तो उन्हें छोड़ दिया गया तथा पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट के तहत  8 वाहन चालकों से ₹4500 जुर्माना राशि वसूली गई.

- इंद्रकांत तिवारी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...