एक्सप्रेस न्यूज़ ,बक्सर: नगर थाना की पुलिस ने विभिन्न कांडों में जब्त की गई 469.32 लीटर अंग्रेजी एवं देसी शराब को दंडाधिकारी की मौजूदगी में सेंट्रल जेल के पीछे खाली मैदान में सोमवार को विनष्ट किया है. विभिन्न कांडों में जबकि गई शराब को न्यायालय के आदेशानुसार विनष्ट कर दिया जाता है. शराब विनष्टिकरण के दौरान सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह एवं नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ-साथ पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि, विभिन्न कांडों में जब्त की गई देसी एवं अंग्रेजी शराब को सोमवार को दंडाधिकारी के तौर पर मौजूद सतेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में सेंट्रल जेल के पीछे खाली मैदान में वाहन से कुचलवाकर विनष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि विभिन्न कांडों में जब्त की गई शराब को न्यायालय के आदेशानुसार विनष्ट कर दिया जाता है. सोमवार को कुल 469.32 लीटर देसी अंग्रेजी शराब को विनष्ट किया गया.


Comments
Post a Comment