एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती के दौरान अहिरौली मठ के समीप से 2 पेटी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. शराब बरामदगी के दौरान पुलिस के द्वारा तस्कर को नहीं पकड़ी जा सकी. पुलिस के वाहन को दूर से ही देखकर शराब तस्कर शराब की खेप को रोड पर ही फेंक कर भाग निकलने में कामयाब हो गए.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि, जिले में कोरोना के बढ़ते प्रभाव एवं जारी लॉकडाउन के मद्देनजर क्षेत्र में गश्ती की प्रक्रिया को तेज कर दी गई है. बेवजह सड़कों पर निकलने वाले लोगों को हिदायत दिया जा रहा है एवं संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. बस्ती के दौरान ही पुलिस कि वाहन अहिरौली मठ के तरफ से होते हुए जा रही थी. इसी दौरान पुलिस के द्वारा अहिरौली मठ के समीप 2 पेटी सड़क पर फेंकी हुई स्थिति में पाई गई. जब पुलिस ने गश्ती वाहन को रोककर दोनों पेटियों का जांच किया तो दोनों पेटियों में 8 पीएम 180ml टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई. शराब की खेप बरामद होने के बाद पुलिस के द्वारा अगल-बगल नजर दौड़ाई गई. परंतु, आसपास कोई भी खड़ा नहीं मिला. पुलिस को दूर से ही देख कर शराब तस्कर शराब की खेप को देखकर भागने में सफल हो गए थे.
जिसके पश्चात पुलिस के द्वारा कुल 96 पीस अंग्रेजी शराब को बरामद कर थाना पर लाई गई. शराब की खेप लेकर थाना पर पहुंची पुलिस के द्वारा अज्ञात के विरुद्ध शराब तस्करी के संदर्भ में मामला दर्ज किया गया. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस जांच पड़ताल करके शराब तस्करों की पहचान करने में जुटी है. हालांकि, पुलिस को शराब तस्करों की पहचान के संदर्भ में कोई भी जानकारी फिलहाल हासिल नहीं हो सकी है. पुलिस तस्करों की पहचान के लिए प्रयासरत है.


Comments
Post a Comment