Skip to main content

औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने लगातार दूसरे दिन शराब की खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 4 कार्टून शराब बरामद..

- भाग रहे बाइक सवार तस्करों को खादेर कर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

- तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक एवं तस्कर की मोबाइल भी जब्त.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने परासिया रेलवे पुल के समीप से एक बाइक पर सवार दो तस्करों को 4 कार्टून 192 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब  180ml के साथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस के द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली तस्करों के बजाज मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 44 एफ 7385 एवं तस्करों की मोबाइल सैमसंग डुओस काले रंग की जप्त कर ली गई. गिरफ्तार दोनों तस्कर औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी अवधेश यादव उर्फ धनु उम्र 19 वर्ष पिता शिव बचन यादव एवं कृपा कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पिता सोमनाथ यादव बताए जा रहे हैं.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि, शराब बरामदगी मामले में तस्करों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 30(a) बिहार मरने से एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत कांड संख्या 112/2020 दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. गश्ती के दौरान पुलिस को दोनों तस्कर बाइक पर सवार होकर आते हुए नजर आए. पुलिस के द्वारा जब इन्हें रोकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार तस्कर अपनी बाइक की गति को तेज कर भागने लगे. पुलिस के द्वारा बाइक सवार तस्करों की पीछा कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान इनके पास से 4 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. गिरफ्तार दोनों तस्कर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के रहने वाले हैं. मध निषेध अधिनियम के तहत तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार करने का कार्य पुलिस के द्वारा किया जा रहा है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19