एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने 400 पीस ब्लू लाइन 200ml देसी मसालेदार शराब के साथ दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों भाई स्कूटी पर शराब की खेप की तस्करी कर रहे थे. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा क्षेत्र में गश्ती के दौरान दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए. जिनका नाम जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीउत कुशवाहा एवं रामजी सिंह बताया जा रहा है. जो कनक नारायणपुर ग्राम के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दोनों रिश्ते में भाई हैं.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा क्षेत्र में गश्ती के दौरान अखौरीपुर गोला के पास स्कूटी से आते हुए दो युवक दिखे जिन्हें रोककर पुलिस के द्वारा तलाशी लिया गया तो उन लोगों के पास से पुलिस के द्वारा 400 पीस 200ml ब्लू लाइन देसी मसालेदार शराब बरामद करने में सफलता हाथ लगी. दोनों भाइयों के पास से शराब बरामद होने के पश्चात पुलिस उन्हें हिरासत में लेते हुए थाना पहुंची. थाना पहुंचने के पश्चात पुलिस के द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की जा रही स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया.


Comments
Post a Comment