स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार दंपति घायल, पत्नी की मौत पति सदर अस्पताल में गंभीर हालत में इलाजरत..
- स्कार्पियो चालक वाहन समेत भागने में रहा सफल.
- बाइक पर सवार होकर दंपति जा रहे थे अपने गांव.
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मंगलवार की देर शाम बगेन थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए. इस दर्दनाक हादसे में घायल पत्नी की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई तथा पति सदर अस्पताल में जीवन तथा मौत से जूझ रहे हैं.
मामले में मिली जानकारी के अनुसार देर शाम बगेन में स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बक्सर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही पत्नी की मौत हो गई. सूत्रों ने मुताबिक नावानगर प्रखंड के पनिआरी निवासी रामनाथ सिंह यादव मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ गांव जा रहे थे.इसी बीच रास्ते में बगेन के पास सामने से आ रहे एक स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में रामनाथ यादव और उनकी पत्नी धर्मशिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनो को इलाज के लिए रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए पति पत्नी को इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अस्पताल जाते समय रास्ते में ही पत्नी धर्मशिला देवी की मौत हो गई. जबकि पति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो समेत भागने में सफल रहा.


Comments
Post a Comment