Skip to main content

संक्रमण रोधी हर उपाय को अपनाया जाए व कंटेनमेंट जोन बनाए जाने पर उसका अनुपालन करें- एसडीएम.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोविड- 19 संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित जिला प्रशासन के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन एवं नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. एसडीएम ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों से शारीरिक दूरी भले रहे लेकिन मानसिक दूरी ना रखते हुए फोन पर उनका हाल चाल लेते रहा जाए. जिससे कि उनका हौसला बना रहे. साथ ही संक्रमण रोधी हर उपाय को अपनाया जाए तथा कंटेनमेंट जोन बनाए जाने पर उसका अनुपालन करते हुए अपना तथा समाज दोनों का भला किया जाए. क्योंकि कंटेनमेंट जोन का दायरा केवल संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बनाया गया है. अगर लोग सख्ती से उसका अनुपालन करें तो संक्रमण का प्रसार थम जाएगा.


मौके पर एसडीपीओ सतीश कुमार भी मौजूद रहे. इस दौरान जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अब आधे घंटे के अंदर  कोरोना रिपोर्ट  प्राप्त हो जा रही है. जिसके तुरंत बाद संक्रमित व्यक्ति के घर के आस-पास सैनिटाइजेशन कराया जाएगा तथा आशा एवं एएनएम की टीम के द्वारा पॉजिटिव आने के अगले दिन वहां पर सर्वे कराकर पॉजिटिव मरीज के घर के पास पोस्टर चस्पाया जाएगा एवं होम में आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट भी प्रदान किया जाएगा. 

दो शौचालय नहीं होने पर प्रशासन करेगा आइसोलेशन सेंटर में भर्ती:

एसडीएम ने कहा संक्रमित मरीजों से स्पष्ट करा लिया जाएगा कि उनके घर में दो शौचालय हैं यदि ऐसा नहीं होता है तो उन्हें प्रशासन के द्वारा बनाए गए आइसोलेशन केंद्र में भर्ती करा दिया जाएगा. एसडीएम ने बताया कि नगर परिषद नियमित रूप से सभी इलाकों का सैनिटाइजेशन करा रही है. इसके लिए नगर परिषद को फायर ब्रिगेड की गाड़ियां प्रदान की गई है. जिसमें दवाओं को भर कर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा. इसके अतिरिक्त नगर परिषद के द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को एक-एक स्प्रे मशीन प्रदान की गई है. जिससे कि वह अपने स्तर से भी वार्ड के अंदर के इलाकों का सैनिटाइजेशन करा रहे हैं.

अंतिम संक्रमित मिलने के 14 दिनों तक घर के आसपास रहेगी घेराबंदी, घर पर मिलेगी सहायता:

एसडीएम ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर घर के आस पास घेराबंदी कर दी जाएगी तथा उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह घेराबंदी आखिरी संक्रमित मरीज मिलने के 14 दिनों तक बनी रहेगी. वहीं, नगर परिषद के द्वारा कंटेनमेंट जोन से कचरा लेने के लिए नगर परिषद कर्मी जाएंगे. जो बाहर खड़े होकर विसिल बजाएंगे और फिर कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोग कचरा लाकर दे देंगे.मौके पर प्रबंधक के अलावा सदर पीएचसी के बीसीएम प्रिस सिंह समेत एएसडीएम एवं नगर परिषद के अधिकारी मौजूद थे.बता दें कि शहरी इलाका इस समय कोरोना का रेड जोन बन गया है. यहां हर रोज करीब दो दर्जन या उससे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19