एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तियारा बाजार स्थित एक दुकान से बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस को कारोबारी के विरुद्ध शराब बेचने की सूचना प्राप्त हो रही थी. प्राप्त सूचना आलोक में कार्रवाई कर पुलिस के द्वारा 170 पीस बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब के साथ अमित कुमार चौहान पिता रामनिवास चौहान को तियरा बाजार स्थित एक दुकान से हिरासत में ले लिया गया.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने तियरा बाजार स्थित एक दुकान से 170 पीस बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी को थाने लाने के पश्चात पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कारोबारी को जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment