एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: घरेलू विवाद में पति के द्वारा पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए जाने मामले में लल्लू यादव उर्फ राजा चंद्र उर्फ चांद राजा को गोपपुर गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना सिकरौल थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव में घटी थी. गोली मारने के पश्चात खून से लथपथ स्थिति में छोड़कर मृतक के पति और ससुर मौके से भागने में सफल हो गए थे. इस घटना में गोली लगने के पश्चात महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस घटना की जानकारी गांव के बच्चों ने पुलिस को दी थी. मामले की जानकारी मिलने के पश्चात मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. तत्पश्चात, आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम शारदा देवी तथा पति का नाम लल्लु यादव है. इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार गोपपुर गांव के रहने वाले लल्लू यादव उर्फ राजा यादव ने अपनी पत्नी को गोली मार दी थी तथा फरार हो गया था. घटना की जानकारी उस समय लगी जब गांव के बच्चे लल्लू यादव के घर पहुंचे. बच्चों ने देखा कि लल्लू यादव की पत्नी शारदा देवी बिस्तर पर पड़ी थी तथा उसके शरीर से खून निकल रहा था. बच्चों ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी. जानकारी मिलने के पश्चात घरवालों ने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने बिना विलंब किए सिकरौल थाने की पुलिस को इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया था.
घटना की जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि महिला की हत्या घरेलू विवाद में उसके पति एवं ससुर जनार्दन यादव ने मिलकर की है. महिला की हत्या करने के पश्चात खून से लथपथ स्थिति में छोड़कर दोनों ही घटनास्थल से फरार हो गए थे. पुलिस के द्वारा फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दी गई थी. महिला के घरवालों को हत्या की सूचना मिलते ही मृतका की मां ने सिकरौल थाना पहुंचकर मृतका के ससुर एवं पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
इस अंदर में जानकारी देते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी. इसी क्रम में पुलिस को मंगलवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि, पत्नी की हत्या कर दिए जाने मामले में आरोपित पति अपने गांव गोपपुर में अपने घर पर आया हुआ है. इस बात की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने सूचना को आधार मान छापेमारी कर आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.


Comments
Post a Comment