Skip to main content

प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद मारी गई थी महिला को गोली, राजापुर महिला हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार..



- महिला हत्याकांड का राजपुर पुलिस ने किया उद्भेदन.

- मुख्य अभियुक्त ने प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद कर दी थी महिला की हत्या.

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने राजापुर में 19 जुलाई को हुए महिला हत्या कांड का उद्भेदन कर लिया है.  बताते चलें कि राजपुर थाना क्षेत्र के  राजापुर गांव में 19 जुलाई को  मंझरिया देवी उम्र 40 वर्ष पति बिपेंद्र राम कि अपराधियों ने राजापुर गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर पोखरा खन्धार के पास  गोली मारकर हत्या कर दिया था.  हत्याकांड के इस मामले में महिला भैंसुर सुरेंद्र राम के द्वारा राजपुर थाना में सरजुन राम उर्फ भदु राम पिता-  श्री सुदर्शन राम एवं अन्य 7 लोगों को नामजद करते हुए लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया गया.  मामले में राजपुर पुलिस ने भा.द.वि की धारा 147/148/149/341/342/302 के तहत कांड संख्या 176/20  दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई.  अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के पास से एक 315 बोर का खोखा एवं दो जिंदा कारतूस पुलिस के द्वारा बरामद किया गया.  

मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर घटना के मुख्य अभियुक्त सरजुन राम  उर्फ भदु राम पिता सुदर्शन राम को पुलिस ने राजपुर से शनिवार की शाम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.  जिसकी निशानदेही पर पुलिस के द्वारा घटनास्थल से कुछ दूरी पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया.  पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने मृतिका से प्रेम प्रसंग होने की बात स्वीकार की तथा उसने बताया कि बाद में विवाद हो जाने के कारण उसने महिला की हत्या करने की योजना बनाई 19 जुलाई को मौका देखकर उसने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है. 

 इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर जानकारी दिया है कि राजापुर गांव में हुए महिला हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की गई देसी कट्टा को बरामद की गई है तथा उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर मामले में फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19